• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पुराने मॉडल से कितनी है अलग, जानिए यहां

    एस-क्रॉस को अभी कुछ सालों पहले ही फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया था जिसके चलते इस बार कंपनी ने केवल इसमें इंजन अपग्रेडेशन का ही काम किया है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 07, 2020 13:54 ist
    info icon
    published onAug 07, 2020 13:54 IST
    last updated onAug 07, 2020 13:54 IST
    5.8K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने 2015 में एस-क्रॉस (Maruti S-Cross) को लॉन्च किया था जो केवल डीजल इंजन में ही उपलब्ध थी। बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद मारुति द्वारा अपनी कारों में डीजल इंजन देना बंद करने के फैसले के बाद अब नई एस-क्रॉस केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है। तो चलिए डालते हैं नजर नई एस-क्रॉस पर:

    एक्सटीरियर:

    Maruti S-Cross diesel front
    Maruti S-Cross petrol front

    मारुति ने छोटे मोटे बदलाव कर 2017 में एस-क्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया था। ऐसे में इसके नए पेट्रोल वर्जन में भी वहीं डिजाइनिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट में पहले की तरह वर्टिकल स्लैट क्रोम ग्रिल दी गई है जिसके दोनों तरफ इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप के साथ ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं। वहीं दमदार लुक के लिए इसमें मोटा बंपर भी दिया गया है। 

    Maruti S-Cross diesel side
    Maruti S-Cross petrol side

    नई एस-क्रॉस पेट्रोल 2020 (New S-Cross Petrol 2020) के साइड प्रोफाइल पर नजर डालें तो अब यहां आपको फ्रंट फेंडर पर 'डीडीआईएस' की बैजिंग नजर नहीं आएगी। इसके अलावा ये डीजल इंजन वाली एस-क्रॉस जैसी ही लगती है जिसमें 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। 

    Maruti S-Cross diesel rear
    Maruti S-Cross petrol rear

    इसके रियर पार्ट में भी पहले की तरह एलईडी टेललैंप और बूट पर 'स्मार्ट हा ब्रिड' बैजिंग दी गई है। 

    यह भी पढ़ें: पब्लिक डिमांड पर मारुति फिर से कर सकती है 1.5 लीटर डीजल इंजन की पेशकश

    इंटीरियर

    एस-क्रॉस पेट्रोल के केबिन का लुक पहले जैसा ही है। हालांकि इसमें अब एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस मारुति का लेटेस्ट 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे दिया गया है। इसमें व्हीकल टेलिमैटिक्स के लिए सुजुकी कनेक्ट नाम का फीचर दिया गया है, मगर इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी की कमी छोड़ दी गई है जो कि इसके मुकाबले में मौजूद कारों में दी गई है। 

    Maruti S-Cross diesel cabin
    Maruti S-Cross petrol cabin

    इसके अलावा मारुति एस-क्रॉस में पहले की ही तरह क्रूज़ कंट्रोल, लैदर अपहोल्स्ट्री और ऑटो एसी का फीचर दिया गया है। फिर भी इसमें सनरूफ का फीचर नहीं दिया गया है। 

    इंजन 

    Maruti S-Cross petrol engine

    क्रॉसओवर एसयूवी एस-क्रॉस में पहले 1.3 लीटर डीजल ​इजन दिया गया था जो 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था। अब इसमें नया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दे दिया गया है जो 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ पहली बार 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है। इसमें आइडल स्टार्ट स्टॉप के फीचर वाली माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है जिससे गाड़ी की फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ती है। एआरएआई के अनुसार इसका मैनुअल वर्जन 18.55 जबकि ऑटोमैटिक वर्जन 18.43 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। 

    प्राइस

    पहले की तरह मारुति एस-क्रॉस चार वेरिएंट: सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा में उपलब्ध है। खास बात ये है कि बीएस4 डीजल मॉडल के मुकाबले नया बीएस6 पेट्रोल मॉडल कहीं ज्यादा अफोर्डेबल है। इसकी वेरिएंट वाइज़ प्राइस कुछ इस प्रकार से है:-

    मारुति एस-क्रॉस

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    डीजल एमटी और पेट्रोल एमटी में अंतर

    वेरिएंट

    एमटी

    एमटी

    एटी

     

    सिग्मा

    8.81 लाख रुपये

    8.39 लाख रुपये

    --

    42,000 रुपये

    डेल्टा

    9.93 लाख रुपये

    9.60 लाख रुपये

    10.83 लाख रुपये

    33,000 रुपये

    जेटा

    10.44 लाख रुपये

    9.95 लाख रुपये

    11.18 लाख रुपये

    49,000 रुपये

    अल्फा

    11.44 लाख रुपये

    11.15 लाख रुपये

    12.39 लाख रुपये

    29,000 रुपये

    सभी कीमतें,एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    इस सेगमेंट में एस-क्रॉस पेट्रोल की शुरूआती कीमत सबसे कम है। यहां तक कि सेगमेंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन वाली यह सबसे सस्ती कार है। प्राइस के मोर्चे पर अपने मुकाबले में मौजूद कारों से कितनी सही है नई एस-क्रॉस जानिए यहां। 

    यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल, कीमत 8.39 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S Cross पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    M
    marcus ngairangbam
    Jan 27, 2022, 11:36:21 AM

    S cross is good in overall looks from exterior to interior it's front chrome grill design is just same as BMW. Very luxurious looking. I have already booked and iam eagerly waiting for this to come home

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      mayuresh darekar
      Aug 8, 2020, 11:01:52 AM

      Maruti give 5 speed AMT in swift & dzire but why they give 4 speed AMT in s-cross & ciaz... Now a days creta gives 7 speed DCT, why maruti stuck in 4 speed AMT

      और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      2
      N
      naveen kannan
      Feb 12, 2021, 11:39:30 PM

      Not AMT it's AT there is some technical difficulties to provide such gearboxes as in the rivals .....

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on मारुति सुजुकी एस क्रॉस

        कार न्यूज़

        • ट्रेंडिंग न्यूज़
        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • लेटेस्ट
        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है