• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ‘आई क्रिएट’ किट से विटारा ब्रेज़ा को दीजिए नया अंदाज़, कीमत 18,000 रूपए से शुरू

    यह किट तीन विकल्प स्पोर्ट्स, अर्बन डायनामिक और ग्लैमर में उपलब्ध है। इस किट के जरिये ब्रेज़ा को ज्यादा स्टाइलिश, स्पोर्टी और आकर्षक बनाया जा सकता है।

    tdk
    tdk
    Published On अक्टूबर 24, 2016 15:12 ist
    info icon
    published onOct 24, 2016 14:59 IST
    last updated onOct 24, 2016 15:12 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी ने विटारा ब्रेज़ा के लिए ‘आईक्रिट’ नाम से एक्सेसरीज किट लॉन्च की है। यह तीन विकल्प स्पोर्ट्स, अर्बन डायनामिक और ग्लैमर में उपलब्ध है। इसकी कीमत 18 हजार से लेकर 30,000 रूपए रखी गई है। इस किट के जरिये विटारा ब्रेज़ा को ज्यादा स्टाइलिश, स्पोर्टी और आकर्षक बनाया जा सकता है।

    स्पोर्ट्स किट (कीमत 30,000 रूपए)


    इस किट में दो ऑप्शन ‘एक्सीलेरेट’ और ‘वेलोसिटी’ मिलेंगे। एक्सीलेरेट किट खासतौर पर यलो बॉडी कलर वाली ब्रेज़ा पर ज्यादा फबेगी। यह किट एलडीआई और एलडीआई (ओ) वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट के लिए उपलब्ध होगी। इसमें आगे की तरफ गर्निश ग्रिल, फ्रंट एक्सटेंडर, बॉडी ग्राफिक्स, साइड स्कर्ट-प्लेट, व्हील पर 2 बॉडी कलर स्पोक, रियर स्किड प्लेट एक्सटेंडर और ड्यूल-टोन डोर-सिल गार्ड मिलेंगे। इन के अलावा डिजायनर मैट (एक्सीलेरेट पैकेज में), प्रीमियम कारपेट मैट (वेलोसिटी पैकेज में), ट्रंक ऑर्गनाइज़र, लैदर स्टीयरिंग व्हील कवर और नेक और बैक कुशन भी मिलेंगे।

    ग्लैमर किट (कीमत 24,000 रूपए)


    यह एक्सेसरीज पैकेज कार को पहले की तुलना में ज्यादा आकर्षक बनाता है। यह भी दो विकल्प में उपलब्ध है। इसमें पहला है ग्लिट्ज़ और दूसरा है ऐलेगेंस। ग्लिट्ज़ खासतौर पर लाल बॉडी कलर वाली ब्रेज़ा पर ज्यादा अच्छा लगेगा। इस में भी फ्रंट गर्निश ग्रिल, फॉग लैंप्स, वार्निंग मिरर और बॉडी ग्राफिक्स जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें रियर सीट के लिए डीवीडी प्लेयर, डिजायनर मैट (ग्लिटज़ पैकेज में), प्रीमियम कारपेट मैट (ऐलेगेंस पैकेज में) और डोर सिल गार्ड्स, कुशन और लैदर स्टीयरिंग व्हील कवर मिलेंगे।

    अर्बन किट (कीमत 18,000 रूपए)


    इस एक्सेसरीज पैकेज में अलग-अलग विकल्प शामिल नहीं है। इस में फ्रंट ग्रिल गार्निश, विंग मिरर, डोर वाइजर, फॉग लैंप्स और टेलगेट जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें बॉडी साइड मोल्डिंग, प्रीमियम कारपेट मैट, डोर सिल गार्ड, कुशन, लैदर स्टीयरिंग व्हील कवर और ट्रंक ऑर्गेनाइज़र जैसे फीचर मिलेंगे।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है