• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार के सभी वेरिएंट में जल्दी ही स्टैंडर्ड मिलेंगी फॉरवर्ड फेसिंग सीटें

    इस गाड़ी को अक्टूबर की शुरूआत में ही 20,000 बुकिंग मिल गई थी। और अब ये एसयूवी ग्लोबल एनकैप द्वारा 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग के चलते काफी चर्चाओ में है। ऐसे में अब महिंद्रा इसके बेस वेरिएंट एएक्स स्टैंडर्ड और एएक्स वेरिएंट्स में फॉरवर्ड फेसिंग सीट्स देने के बारे में सोच रही है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 27, 2020 12:59 ist
    info icon
    published onNov 27, 2020 12:59 IST
    last updated onNov 27, 2020 12:59 IST
    4.3K Views
    • Write a कमेंट

    • चाइल्ड सेफ्टी के लिए नई महिंद्रा थार को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली है शानदार रेटिंग
    • ग्लोबल एनकैप ने फॉरवर्ड फेसिंग रियर सीट्स वाले थार के सभी वेरिएंट्स को ग्लोबल एनकैप ने दी है शानदार सेफ्टी रेटिंग
    • महिंद्रा ने अनिश्चितकाल तक के लिए बंद की थार के साइड फेसिंग सीट्स वाले एएक्स स्टैंडर्ड और एएक्स वेरिएंट की बुकिंग
    • जनवरी 2021 तक मार्केट में फिर से उपलब्ध हो सकते हैं ये वेरिएंट्स
    • फॉरवर्ड फेसिंग सीट्स के साथ 20,000 रुपये ज्यादा हो सकती है इन वेरिएंट्स की कीमत

    महिंद्रा थार के सेकंड जनरेशन मॉडल ने भारत में लॉन्च होते ही काफी धूम मचा दी है।  

    ग्लोबल एनकैप ने एडल्ट सेफ्टी के लिए थार को 4 स्टार जबकि चाइल्ड सेफ्टी के लिए भी 4 स्टार रेटिंग दी है। चाइल्ड सेफ्टी के मोर्चे पर भारत की ये पहली कार है जिसे इतनी शानदार रेटिंग मिली है। ऐसी सेफ्टी रेटिंग पाने के लिए गाड़ी में फॉरवर्ड फेसिंग सीट्स का होना जरूरी है। एडल्ट सेफ्टी के लिए इसकी फॉरवर्ड फेसिंग सीटों पर थ्री पॉइन्ट सीटबेल्ट दी गई है जो पैसेंजर्स को सुरक्षित रखती है। चाइल्ड सेफ्टी के मामले में इसमें आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स दिए गए हैं जो बच्चो को प्रोटेक्ट करने में काफी अमह किरदार निभाते हैं। 

    यह भी पढ़ें: क्रैश टेस्ट में महिंद्रा थार को मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग

    हाल ही में महिंद्रा ने थार के एएक्स स्टैंडर्ड और एएक्स वेरिएंट्स की बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी जनवरी 2021 तक इनकी बुकिंग्स फिर से शुरू कर सकती है जहां फॉरवर्ड फेसिंग सीटें स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर दी जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें: कुछ वक्त के लिए रोकी गई महिंद्रा थार एएक्स स्टैंडर्ड और एएक्स वेरिएंट्स की बुकिंग,जानिए कारण

    अक्टूबर में लॉन्च किए जाने के समय महिंद्रा थार की प्राइस की 9.80 लाख रुपये से लेकर 13.75 लाख रुपये के बीच रखी गई थी। यदि बेस वेरिएंट में फॉरवर्ड फेसिंग सीटें दे दी जाती है तो इसकी शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। फिलहाल महिंद्रा थार के मुकाबले में कोई कार मौजूद नहीं है। आने वाले समय ​में इसका मुकाबला बीएस6 फोर्स गुरखा और मारुति जिम्नी से होगा।  

    न्यूज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है