• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा ने लाॅन्च की अपनी काॅम्पेक्ट एसयूवी TUV 300, कीमत 6.90 लाख रूपए

    महिन्द्रा ने आज अपनी काॅम्पेक्ट एसयूवी (SUV) TUV 300 को लाॅन्च कर दिया जिसकी कीमत 6.90 लाख रूपए (एक्सशोरूम, पूणे) रखी गई है। TUV 300 एक 7-सीटर काॅम्पेक्ट एसयूवी है जो पूरी तरह से एसयूवी सेग्मेंट में भी शामिल की जा सकती है। महिन्द्रा ने इसके 7 वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On सितंबर 10, 2015 14:20 ist
    info icon
    published onSep 10, 2015 14:20 IST
    last updated onSep 10, 2015 14:20 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    TUV 300 पूरी तरह बाॅक्सी डिज़ाइन लिए नज़र आती है जिसे बैटल टैंक (युद्ध में इस्तेमाल होने वाले टैंक) की तर्ज पर बनाया गया है। फ्रंट में बड़े हैडलेम्प्स और वर्टिकल ग्रिल पर क्रोम ट्रिटमेंट काफी आकर्षक है। आकर्षक लुक देने के लिए चौकोर फोग लेम्प के साथ चंकी बोनट दिया गया है। साइड प्रोफाइल एकदम सामान्य है जिसपर कोई कर्व लाइन या बेज़ मौजूद नहीं है, वहीं हैडलेम्प्स से टेललेम्प तक शोल्डर लाइन दी गई है। ब्लैक कलर स्कीम में बी और डी पिलर के साथ रूफ रेल्स व अलाॅय व्हील साइड प्रोफाइल को पूरा करते हैं। एक मुख्य आकर्षण के तौर पर रियर पार्ट में एक स्पेयर व्हील लगाया गया है, वहीं कांच एरिया थोड़ा छोटा दिया गया है।

    इंटिरियर में ब्लैक और ब्रिज का मेल रखा गया है, वहीं लुभाने के लिए सिल्वर का इस्तेमाल भी हुआ है। डैशबोर्ड बिलकुल नया है, वहीं टाॅप वेरिएंट में सुरक्षा के लिए सभी तरह के बेल्ट दिए गए हैं। मनोरंजन के लिए स्टूरियो के साथ यूएसबी (USB), ब्लूटूथ और एयूएक्स-आईएन (Aux-In) कनेक्ट करने की सुविधा दी गई है जिनके कंट्रोल बटन स्टेरिंग व्हील पर मौजूद हैं। TUV 300 का सबसे खास बात इसमें 7 सीटर केपेसिटी है जो काॅम्पेक्ट एसयूवी सेग्मेंट में पहली बार है, हालांकि ‘+2’ सीट केवल बच्चों के लिए ही आरामदायक साबित होती है।

    इंजन की बात करें तो टीयूवी 300 में 1.5-लीटर 3 सिलेण्डर एमहवाॅक80 (mHawk80) इंजन इस्तेमाल किया गया है जो 84बीएचपी (bhp) पावर के साथ 230एनएम (Nm) टाॅर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मेनुअल के साथ आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स भी दिए गए हैं, वहीं एआरएआई (ARAI) के अनुसार इस कार का माइलेज 18.49 किमी प्रति लीटर आंका गया है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Mahindra TUV 3OO पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है