• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सक्लूसिव: महिंद्रा थार 5-डोर फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, इसबार लोअर वेरिएंट हुआ स्पॉट

    थार के इस लंबे वर्जन के काफी वेरिएंट्स कई तरह के रास्तों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हो चुके हैं।

    भानु
    भानु
    published on जून 12, 2024 18:43 ist
    info icon
    published onJun 12, 2024 18:43 IST
    last updated onJun 12, 2024 18:43 IST
    465 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar 5-Door Lower Variant Spied Testing

    • महिंद्रा थार 5-डोर को मोनोटोन फिनिशिंग वाले अलॉय व्हील्स के साथ किया गया स्पॉट
    • थार 3-डोर वर्जन की तरह ड्युअल पॉड इंस्टरुमेंट क्लस्टर दिया गया है इसके इंटीरियर में 
    • बड़ी टचस्क्रीन,डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है इसके टॉप वेरिएंट में 
    • 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए जाएंगे ऑप्शंस इसमें 
    • अगस्त 2024 में उठेगा इससे पर्दा 

    महिंद्रा थार 5-डोर एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान नजर आई और इस लाइफस्टाइल एसयूवी को 2024 के दूसरी छमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। इस बार रात में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसे देखकर अंदाजा लगाया गया है कि ये इसका मिड वेरिएंट हो सकता है। 

    इस बार क्या कुछ नजर आया खास?

    Mahindra Thar 5-Door Front
    Mahindra Thar 5-Door Rear

    टेस्टिंग के दौरान नजर आया मॉडल पूरी तरह से कवर किया हुआ था मगर फिर हेडलाइट्स और टेललाइट्स की रोशनी में इसकी रोड प्रजेंस नजर आ रही थी। टे​स्ट किए जा रहे व्हीकल में मोनोटोन अलॉय व्हील्स देखे गए हैं। इसके बेस मॉडल में स्टील व्हील्स दिए जा सकते हैं जबकि इसके टॉप वेरिएंट में ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें:महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के किस वेरिएंट में क्या कुछ दिया गया है खास? जानिए यहां

    Mahindra Thar 5-Door Interiors

    इंटीरियर की बात करें तो इसमें 3-डोर थार की तरह इल्युमिनेटेड ड्युअल पॉड इंस्टरुमेंट क्लस्टर भी नजर आया है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि टेस्ट किया जा रहा मॉडल इसका मिड वेरिएंट होगा क्योंकि टॉप वेरिएंट में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी जाएगी। 

    संभावित फीचर्स

    थार के 5-डोर वर्जन में बड़ी टचस्क्रीन, 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल पेन सनरूफ, रियर एसी वेंट के साथ ऑटो एसी और ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। पिछली बार सामने आए स्पाय शॉट्स को देखकर इस बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें  एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया जा सकता है। 

    सेफ्टी

    सेफ्टी के लिए नई 5-डोर थार में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसके टॉप वेरिएंट्स में 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें थार 3-डोर की तरह सभी पैसेंजर्स के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर,ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल भी दिए जाएंगे। 

    5-डोर थार पावरट्रेंस

    Mahindra Thar 5-Door Rear

    महिंद्रा थार 5-डोर वर्जन में 3-डोर मॉडल वाले इंजन ऑप्शन: 2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल दिए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी इसमें इन इंजन को थोड़ा ट्यून करके पेश कर सकती है जिसके चलते इसका पावर आउटपुट बढ़ सकता है। इन दोनों इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। महिंद्रा थार 5-डोर में रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) और 4-व्हील-ड्राइव (4डब्ल्यूडी) की चॉइस दी जाएगी।

    संभावित लॉन्च और कीमत 

    नई महिंद्रा 5-डोर थार एसयूवी से 15 अगस्त 2024 के दिन पर्दा उठाया जा सकता है जिसके कुछ ही दिनों बाद ये लॉन्च हो सकती है।  इसकी कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।  यह मारुति सुजुकी जिम्नी से बड़ी होगी। इसका कंपेरिजन फ़ोर्स गुरखा 5-डोर वर्जन से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है