• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा ने जारी किया एस 101 का टीज़र

    महिन्द्रा ने आने वाली कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एस 101 (कोडनेम) की पहली झलक दिखाई है। कंपनी ने इसकी टीजर इमेज जारी की हैं। माना जा रहा है कि इसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। अनुमानित कीमत 4  से 7 लाख रूपए तक हो सकती है।

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 17, 2015 14:03 ist
    info icon
    published onDec 17, 2015 14:03 IST
    last updated onDec 17, 2015 14:03 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    यह  कार कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें महिन्द्रा के तैयार किए हुए नए पेट्रोल इंजनों की रेंज दी जाएगी। इन इंजनों महिन्द्रा ने सैंगयोंग के साथ मिलकर बनाया है। ऐसी भी अटकलें हैं कि इसे केयूवी-100  नाम दिया जा सकता है। टीज़र इमेज और स्पाई शॉट देखने से लगता है कि  एस-101 को क्रॉसओवर जैसा डिज़ायन दिया गया है। टीज़र इमेज में इस कार के फ्रंट की झलक दिखाई गई है। जिसमें डेटाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ ही नई ग्रिल और थोड़ा सा भारी बंपर दिखाया गया है।

    इंजन की बात करें तो एस-101  में 1.2 लीटर 3 सिलेण्डर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो 80 बीचएपी पावर और 110 एनएम टॉर्क देगा। डीज़ल वर्जन में  1.5 लीटर एमहॉक इंजन दिया जाएगा जो कि टीयूवी 300 में भी दिया गया है। दोनों ही इंजनों के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाएगा। माना जा रहा है कि एस-101 में टीयूवी 300 में दिया जा रहा 5-स्पीड ऑटोमेटेड-मैनुअल ट्रांसमिशन भी दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Mahindra Compact XUV पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है