• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन vs टाटा सफारी: कौनसी एसयूवी कार का टॉप मॉडल खरीदें?

    स्कॉर्पियो एन के केवल टॉप मॉडल जेड8एल में एडीएएस दिया गया है, जबकि सफारी के कुछ मिड और टॉप लाइन वेरिएंट्स में ड्राइवर असिस्टेंस फीचर दिए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 30, 2025 18:02 ist
    info icon
    published onJun 30, 2025 18:02 IST
    last updated onJun 30, 2025 18:02 IST
    258 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के साथ उतारा गया है, जिससे इसकी कीमत 48,000 रुपये तक बढ़ी है। इस 3-रो महिंद्रा एसयूवी कार का मुकाबला टाटा सफारी से है, जिसमें भी तीन पंक्तियों में बैठने की जगह है। तो अपडेट स्कॉर्पियो एन और टाटा सफारी में से कौनसी एसयूवी कार को खरीदना चाहिए? जानेंगे आगे:

    प्राइस

    मॉडल

    कीमत

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    13.99 लाख रुपये से 25.15 लाख रुपये

    टाटा सफारी

    15.50 लाख रुपये से 27.25 लाख रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    जैसा कि ऊपर टेबल में दिखाई दे रहा है महिंद्रा स्कॉर्पियो टॉप मॉडल सफारी के टॉप वेरिएंट से करीब 2 लाख रुपये सस्ता है। हालांकि सफारी में अतिरिक्त कीमत पर स्कॉर्पियो एन की तुलना में कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं।

    साइज

    Mahindra Scorpio N Side

     

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    टाटा सफारी

    अंतर

    लंबाई

    4662 मिलीमीटर

    4668 मिलीमीटर

    (- 6 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1917 मिलीमीटर

    1922 मिलीमीटर

    (- 5 मिलीमीटर)

    ऊंचाई

    1857 मिलीमीटर

    1795 मिलीमीटर

    + 62 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2750 मिलीमीटर

    2741 मिलीमीटर

    + 9 मिलीमीटर

    दोनों एसयूवी कार की लंबाई, चौड़ाई और व्हीलबेस करीब-करीब समान है, लेकिन स्कॉर्पियो एन ज्यादा ऊंची है, जिसका मतलब है कि इसमें लंबे पैसेंजर टाटा सफारी की तुलना में ज्यादा आराम से बैठ सकते हैं।

    इंजन

    Mahindra Scorpio N Engine

    मॉडल

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    टाटा सफारी

    इंजन

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    2-लीटर डीजल

    पावर

    203 पीएस

    175 पीएस

    170 पीएस

    टॉर्क

    370 एनएम (एमटी) / 380 एनएम (एटी)

    370 एनएम (एमटी) / 400 एनएम (एटी)

    350 एनएम

    गियरबॉक्स*

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव / 4-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    *एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    दोनों एसयूवी कार के डीजल वेरिएंट्स का कंपेरिजन करें तो स्कॉर्पियो एन का बड़ा इंजन थोड़ी ज्यादा पावर और टॉर्क देता है। इसका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला मॉडल 50 एनएम तक ज्यादा टॉर्क देता है। इसके अलावा स्कॉर्पियो एन में डीजल इंजन के साथ 4-व्हील-ड्राइव सेटअप का विकल्प भी चुना जा सकता है, जिसका टाटा सफारी में अभाव है।

    स्कॉर्पियो एन में टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया गया है, जो सफारी में नहीं मिलता है। हालांकि टाटा मोटर्स जल्द ही महिंद्रा को कड़ी टक्कर देने के लिए सफारी कार में टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प शामिल करेगी।

    फीचर

     

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    टाटा सफारी

    एक्सटीरियर

    • ऑटो प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स

    • एलईडी डीआरएल

    • एलईडी फॉग लैंप

    • रैपअराउंड एलईडी टेल लाइट्स

    • 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स

    • रूफ रेल्स

    • ऑटो प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स

    • कनेक्टेड एलईडी डीआरएल

    • आगे और पीछे फॉग लैंप

    • कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स

    • 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स

    • रूफ रेल्स

    केबिन

    • 6/7 सीटें

    • लेदर चढ़ा स्टीयरिंग व्हील

    • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • आगे और बीच की पंक्ति के यात्रियों के लिए सेंटर आर्मरेस्ट

    • 6/7 सीटें

    • लेदर चढ़ा स्टीयरिंग व्हील

    • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • आगे और बीच की पंक्ति के यात्रियों के लिए सेंट्रल आर्मरेस्ट

    • पीछे की सीट के यात्रियों के लिए रिट्रेक्टेबल सनशेड

    कंफर्ट

    • एनालॉग डायल के साथ 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    • सिंगल-पैन सनरूफ

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • रियर वेंट्स के साथ डुअल-ज़ोन ऑटो एसी

    • 6 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • आगे वेंटिलेटिड सीट्स

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम)

    • 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • रियर वेंट्स के साथ डुअल-ज़ोन ऑटो एसी

    • मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ 6 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • 4 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली फ्रंट पैसेंजर सीट

    • पहली और दूसरी पंक्ति में वेंटिलेटिड सीटें (दूसरी पंक्ति में वेंटिलेशन केवल 6-सीटर वेरिएंट के साथ उपलब्ध)

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम

    • इलेक्ट्रिक बॉस मोड (केवल 6-सीटर वेरिएंट के साथ उपलब्ध)

    • जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट

    इंफोटेनमेंट

    • 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • 12.30 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • 10 स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    सेफ्टी

    • 6 एयरबैग

    • आगे और पीछे पार्किंग कैमरा

    • आगे और पीछे पार्किंग सेंसर

    • हिल होल्ड असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल

    • ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम)

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस)

    • 7 एयरबैग

    • 360-डिग्री कैमरा

    • आगे और पीछे पार्किंग सेंसर

    • हिल होल्ड असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल

    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    • टीपीएमएस

    • ऑटो होल्ड फ़ंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक

    • लेवल-2 एडीएएस

    • दोनों एसयूवी कार में काफी समानताएं हैं जिनमें प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट, आगे एलईडी फॉग लैंप्स, एलईडी टेल लाइट, लेदर चढ़ा स्टीयरिंग व्हील और सीटें, और 6 व 7 सीटर का विकल्प शामिल है। कॉमन फीचर में रियर वेंट्स के साथ ड्यूल-जोन ऑटो एसी, आगे वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, और लेवल 2 एडीएएस शामिल है।

    • स्कॉर्पियो एन में 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम दिया गया है जो टाटा सफारी में नहीं मिलता है।

    • वहीं सफारी गाड़ी में पीछे फॉग लैंप्स, बड़े अलॉय व्हील, बड़ी ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन, एक पैनोरमिक सनरूफ, दूसरी पंक्ति में वेंटिलेटेड सीटें, इलेक्ट्रिक बोस मोड और पावर्ड को-ड्राइवर सीट दी गई है। इसमें ड्राइवर के लिए नी एयरबैग, एक 360 डिग्री कैमरा और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं, ये सभी फीचर स्कॉर्पियो एन में नहीं दिए गए हैं।

    कौनसी एसयूवी कार खरीदें?

    Tata Safari

    टाटा सफारी के केबिन में काफी सारे फीचर दिए गए हैं जिसमें कुछ बेहतरीन कंफर्ट फीचर शामिल हैं, जिनमें पावर्ड ड्राइवर सीट, दूसरी पंक्ति में वेंटिलेटेड सीट (6 सीटर वेरिएंट में) और एक शानदार सेफ्टी फीचर शामिल है। इसमें आधुनिक डिजाइन के साथ ऑल-एलईडी लाइट और बड़े अलॉय व्हील भी दिए गए हैं। अगर आप एक ज्यादा स्टाइलिश एसयूवी कार चाहते हैं जिसमें आज के समय के हिसाब से आधुनिक फीचर मिले, तो आप टाटा सफारी पर विचार कर सकते हैं।

    वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में कई इंजन और रियर-व्हील-ड्राइव व ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प मिलता है, जो अलग-अलग ड्राइविंग जरूरतों को पूरा करती है। हालांकि इसमें सफारी कार वाले सभी फीचर नहीं दिए गए हैं, लेकिन इसमें बेसिक चीजों का ध्यान रखा गया है। अगर आप एक ऑल-राउंडर एसयूवी कार लेना चाहते हैं जो ऑफ रोडिंग में ज्यादा सक्षम हो, तो आप महिंद्रा स्कॉर्पियो एन चुन सकते हैं।

    आप महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और टाटा सफारी में से कौनसी एसयूवी कार खरीदेंगे? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है