• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    14 नवंबर को लॉन्च होगी महिन्द्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट

    टाटा सफारी स्टॉर्म को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 10, 2017 10:04 ist
    info icon
    published onNov 10, 2017 10:04 IST
    last updated onNov 10, 2017 10:04 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio Facelift

    महिन्द्रा स्कॉर्पियो का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्चिंग के लिए तैयार है, भारत में इसे 14 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला टाटा सफारी स्टॉर्म से होगा। कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी या सस्ती हो सकती है।

    हाइलाइटर

    • आगे और पीछे वाले हिस्से में कुछ नए बदलाव नज़र आएंगे।
    • अपडेट 2.2 लीटर एम-हॉक डीज़ल इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 140 पीएस और टॉर्क 330 एनएम होगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा हो सकता है।
    • एक्सयूवी500 की तरह नई स्कॉर्पियो में भी एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और इंटीरियर एम्बिएंट लाइटिंग दी जा सकती है।

    Mahindra XUV500

    फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों पर ध्यान दें तो फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो के अगले और पिछले डिजायन में कुछ नए बदलाव हुए हैं। आगे की तरफ जीप से मिलती-जुलती 7-स्लेट ग्रिल, नया बंपर और बड़ा एयरडैम दिया गया है। एक्सयूवी500 और केयूवी100 की तरह फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो के केबिन में ऑल-ब्लैक थीम दी जा सकती है।

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में अपडेट 2.2 लीटर का एम-हॉक डीज़ल इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 140 पीएस और टॉर्क 330 एनएम होगा।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुए महिन्द्रा स्कॉर्पियो गेटअवे के नए अवतार

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है