• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक एस11 वेरिएंट कैमरे में हुआ कैद, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा नया

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार इस गाड़ी का टॉप वेरिएंट नज़र आया है जिसे देख कर कहा जा सकता है कि इस एसयूवी कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। कंपनी पुरानी स्कॉर्पियो को 'स्कॉर्पियो क्लासिक' नाम के साथ बेचना जारी रखेगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 02, 2022 19:39 ist
    info icon
    published onAug 02, 2022 19:39 IST
    last updated onAug 02, 2022 19:39 IST
    9.3K Views
    • Write a कमेंट

    mahindra scorpio classic

    • स्कॉर्पियो क्लासिक के टॉप वेरिएंट एस11 को कई सारे एक्सटीरियर बदलावों के साथ देखा गया है।
    • कैमरे में कैद हुए मॉडल में नई ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट बंपर, नई डीआरएल्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
    • इसमें ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज इंटीरियर के साथ नया 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।
    • रियर साइड पर इसमें जंप सीट या फिर फ्रंट फेसिंग सीटों का ऑप्शन मिल सकता है।
    • इस अपकमिंग कार में स्कॉर्पियो एन वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन (132 पीएस) और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार इस गाड़ी का टॉप वेरिएंट नज़र आया है जिसे देख कर कहा जा सकता है कि इस एसयूवी कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। कंपनी पुरानी स्कॉर्पियो को 'स्कॉर्पियो क्लासिक' नाम के साथ बेचना जारी रखेगी।

    फ्रंट पर इसमें नई स्लेटेड ग्रिल पर नया महिंद्रा लोगो दिया गया है। इसमें अपडेटेड बंपर दिया गया है जिसके नीचे की तरफ दोनों साइड पर फॉग लैंप्स को पोज़िशन किया गया है और फॉग लैंप्स के ऊपर की तरफ इसमें नई एलईडी डीआरएल्स फिट की हुई हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में बॉडी क्लैडिंग पर नया साइड एप्लीक और 17-इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    mahindra scorpio classic

    रियर साइड पर भी इसमें महिंद्रा का नया लोगो देखा जा सकता है। इसमें स्कॉर्पियो ब्रांडिंग के नीचे की तरफ 'क्लासिक' बैजिंग दी गई है। पीछे की तरफ इसमें बड़े वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स और वर्टिकल टेललाइट्स लगी हुई हैं जिन्हें पुराने मॉडल वाली ब्लैक क्लैडिंग से रिप्लेस किया गया है।

    इसक केबिन में ब्लैक और बेज कलर थीम के साथ सेंटर कंसोल पर फॉक्स वुड इंसर्ट दिए गए हैं। इसके 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को नए एंड्रॉइड पावर्ड 9-इंच यूनिट (वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से लैस) से रिप्लेस किया गया है।

    mahindra scorpio classic

    नए अपडेट के तौर पर इसमें स्टीयरिंग व्हील पर नया लोगो और डैशबोर्ड पर स्कॉर्पियो क्लासिक बैजिंग दी गई है। इसके अलावा इसके टॉप मॉडल एस11 में रियर साइड पर साइड-फेसिंग जंप सीटें दी गई हैं और इसके प्रोडक्शन मॉडल में फ्रंट फेसिंग सीटों का ऑप्शन भी मिल सकता है।

    कैमरे में कैद हुई स्कॉर्पियो क्लासिक में आप इसके बेस वेरिएंट एस को भी देख सकते हैं जिसमें ब्लैक कलर्ड बंपर, बॉडी क्लैडिंग और स्टील व्हील्स दिए गए हैं। स्कॉर्पियो क्लासिक के बेस मॉडल के इंटीरियर में भी ड्यूल-टोन कलर शेड दिया गया है, मगर इसमें मैनुअल एसी और सेंट्रली प्लेस्ड पावर विंडो स्विच मिलता है। जबकि, इसमें ऑडियो सिस्टम नहीं दिया गया है।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का बयान, कंपनी थार के पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर कर रही है काम

    mahindra scorpio classic

    महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो क्लासिक कार में स्कॉर्पियो एन वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन देगी जो 132 पीएस की पावर जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। यह एक रियर-व्हील-ड्राइव कार होगी। वहीं, फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन केवल स्कॉर्पियो एन में ही दिया गया है।

    भारत में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की प्राइस 12 लाख रुपए (एक-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों से रहेगा, जबकि स्कॉर्पियो एन एक नया, बड़ा और ज्यादा पावरफुल ऑप्शन साबित होगा।

    यह भी देखें: महिन्द्रा स्कॉर्पियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है