• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    केयूवी-100 नाम से आ सकती है महिंद्रा एस-101

    महिन्द्रा की आने वाली कार एस101 (कोडनेम) के नाम को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। ऑटोकार इंडिया के मुताबिक इस कार को औपचारिक तौर पर ‘केयूवी-100’ नाम दिया गया है। इस से जुड़ी बाकी जानकारियां 18 दिसम्बर को जारी होंगी। चर्चाएं थी कि महिन्द्रा की इस नई कार को ‘एक्सयूवी-100’ नाम दिया जा सकता है। लेकिन कंपनी को आशंका थी कि छोटे और सस्ते मॉडल को एक्सयूवी ब्रांड नेम देने से नुकसान होगा। लिहाजा इसे केयूवी-100 नाम दिया गया है। ‘के’ का मतलब यहां कॉम्पैक्ट से है। दरअसल बाजार में ‘एक्सयूवी-500’ के मुकाबले एक्सयूवी नाम ही ज्यादा प्रचलित है। ऐसे में एक्सयूवी-100 नाम लोगों में कंफ्यूजन पैदा कर सकता था।

    नबील
    नबील
    Published On दिसंबर 16, 2015 10:28 ist
    info icon
    published onDec 16, 2015 10:28 IST
    last updated onDec 16, 2015 10:28 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra KUV100

    कार के एक्सटीरियर के बारे में कंपनी की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन हाल में मुंबई में इसकी झलक देखने को मिली थी। इससे पता चलता है कि इसे एक एसयूवी से ज्यादा कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर कार का लुक देने की कोशिश की गई है। इसमें रूफ रेल्स, क्लैडिंग और स्लोपिंग बॉडी लाइंस दी गई हैं। पिछले दरवाजे के डोर हैंडल को अलग देने के बजाए विंडो के पास जोड़ा गया है। जो शेवरले बीट की याद दिलाता है। साइड प्रोफाइल में बोल्ड बॉडी लाइन दी गई हैं। इसके अलावा अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ नई टेललाइट व स्पॉइलर दिया गया है। इंजन की बात करें तो इसे पेट्रोल व डीज़ल दोनों ऑप्शन में उतारा जाएगा। इसमें महिंद्रा के बनाए नए 1.2लीटर, 3-सिलेन्डर पेट्रोल व डीज़ल इंजन मिलेंगे। जो 75 और 80 बीएचपी की पावर देंगे। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर शिफ्ट का विकल्प भी मिल सकता है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई आई10, शेवरले बीट व मारूति सेलेरियो से होगा। 

    यह भी पढ़ें : 

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Mahindra Compact XUV पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है