• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 एसयूवी हुई बंद, बुकिंग पर लगी रोक

    महिंद्रा ने अल्टुरस जी4 एसयूवी को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 01, 2022 11:01 ist
    info icon
    published onDec 01, 2022 11:01 IST
    last updated onDec 01, 2022 11:01 IST
    719 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Alturas G4 Front

    • कई डीलरशिप ने अल्टुरस जी4 की बुकिंग लेनी बंद कर दी है।
    • महिंद्रा ने हाल ही में इसके 2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी वेरिएंट्स को बंद कर नया 2डब्ल्यूडी हाई वेरिएंट पेश किया था।
    • शायद कम डिमांड के चलते कंपनी ने इस कार को बंद किया है।
    • अल्टुरस जी4 की प्राइस 30.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी।

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 (Mahindra Alturas G4) कंपनी की फुल साइज प्रीमियम एसयूवी कार है जिसे अब बंद कर दिया गया है। महिन्द्रा ने इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल बयान तो नहीं दिया है, लेकिन इस कार को कंपनी की वेबसाइट से हटा दिया गया है और कई डीलरशिप ने इसकी बुकिंग लेना भी बंद कर दी है।

    Mahindra Alturas G4 Side

    महिंद्रा ने कुछ समय पहले इसके 4डब्ल्यूडी और 2डब्ल्यूडी वेरिएंट को बंद किया था और इसकी जगह एक अच्छे खासे फीचर वाला 2डब्ल्यूडी हाई वेरिएंट पेश किया था। अब इसे भी बंद कर दिया गया है। अल्टुरस जी4 को महिंद्रा ने सैंग्यॉन्ग के साथ मिलकर तैयार किया था। सैंग्यॉन्ग महिंद्रा के स्वामित्व वाली ही कार कंपनी है। अल्टुरस जी4 को यहां अच्छी डिमांड नहीं मिल रही थी, शायद इसी वजह से कंपनी ने इसे बंद किया है।

    Mahindra Alturas G4 Rear

    अल्टुरस जी4 के 2डब्ल्यूडी हाई वेरिएंट में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया था जो 181पीएस की पावर और 420एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया था। इससे पहले इसका 4डब्ल्यूडी वेरिएंट भी उपलब्ध था जिसकी बिक्री सितंबर 2022 में बंद कर दी गई थी।

    बंद होने के दौरान महिंद्रा अल्टुरस जी4 की प्राइस 30.68 लाख रुपये थी। इसका कंपेरिजन टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरिडियन, एमजी ग्लोस्टर और स्कोडा कोडिएक से था। महिंद्रा जल्द ही इसे बंद करने की ऑफिशियल घोषणा कर सकती है और इसकी जगह एक नई कार उतार सकती है। इस नई कार को एक्सयूवी900 नाम दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 700 की कुछ यूनिट्स वापस बुलाई

    was this article helpful ?

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है