• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलेरो यूटीलिटी कैटेगिरी में ग्राहकों की पहली पसंद, क्रेटा दूसरे नंबर पर

    महिंद्रा बोलेरो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली यूवी (यूटिलिटी व्हीकल) कैटेगिरी में पहला स्थान बनाए रखने में एक बार फिर सफल रही है। सियाम की ताजा बिक्री रिपोर्ट (अक्टूबर-2015) में बोलेरो को टॉप रैंक मिली है। अक्टूबर 2015 में बोलेरो की साढ़े सात हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। दूसरे नंबर पर है हुंडई की क्रेटा। तीसरी जगह मिली है मारूति की अर्टिगा को। महिंद्रा की ही स्कॉर्पियो इस बार 5वें पायदान पर खिसक गई है। सबसे ज्यादा नुकसान रेनो डस्टर को हुआ है जिसकी बिक्री में 49 फीसदी की गिरावट आई है। यह छठे से 10 नंबर पर आ गई है।

    सुमित
    सुमित
    Published On नवंबर 27, 2015 13:12 ist
    info icon
    published onNov 27, 2015 13:12 IST
    last updated onNov 27, 2015 13:12 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

     

    बोलेरो 7754 यूनिटों की बिक्री के साथ पहला स्थान बनाए रखने में तो कामयाब रही है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री 15 फीसदी घटी भी है। अक्टूबर 2014 में 9090 बोलेरो बिकी थीं। इसी तरह वहीं स्कॉर्पियो की बिक्री में भी सात फीसदी की गिरावट आई है। इसका ऑटोमैटिक वर्जन आने के बाद उम्मीद है कि स्कॉर्पियो फिर से वापसी कर सकती है। वहीं क्रेटा की घरेलू और विदेशी बाजार में भारी डिमांड बनी हुई है। क्रेटा, तीन महीने के लिए बोलेरो को पहले से स्थान से खिसका कर नंबर वन भी हो गई थी।

    टोयोटा इनोवा की बात करें तो बिक्री में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद यह दूसरे स्थान से फिसलकर नंबर चार पर पहुंच गई है। अर्टिगा की बिक्री में 16 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है। यह तीसरे नंबर पर रही।  फोर्ड को ईकोस्पोर्ट मॉडल को रिकॉल करने की वजह से नुकसान उठाना पड़ा है। 16,500 कारों के रिकॉल की वजह से ईकोस्पोर्ट पांचवें पायदान से फिसलकर आठवें स्थान पर पहुंच गई है।

    रेनो डस्टर की बात करें तो इसकी बिक्री में पिछले साल की तुलना में सबसे ज्यादा 49 प्रतिशत की गिरावट आयी है। अक्टूबर 2014 में जहां 3417 डस्टर बिकी थी, वही 2015 में इसकी बिक्री केवल 1727 तक ही सीमित रह गई। महिंद्रा ने एक्सयूवी 500 पर भारी डिस्काउंट और ऑटोमैटिक वेरिएंट की पेशकश की है, वहीं मारूति सुजुकी की ओर से एस-क्रॉस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में यह कारें बाजार पर  में हावी रहने वाली मौजूदा कारों को निश्चित ही चुनौती देंगी।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो 2011-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है