• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उठाया ये कदम !

    महाराष्ट्र सरकार की ये नई पॉलिसी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ाने में अहम साबित होगी

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 20, 2018 16:35 ist
    info icon
    published onFeb 20, 2018 12:22 IST
    last updated onFeb 20, 2018 16:35 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tigor EV

    इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार एक प्रोत्साहन स्कीम लेकर आई है। इसके तहत राज्य में बिकने वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों के रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स को फ्री किया गया है।

    इसके लिए सरकार ने एक नई पॉलिसी भी तैयार की है। इस पॉलिसी के तहत शुरूआती एक लाख इलेक्ट्रिक कारों के रजिस्ट्रेशन पर 15 फीसदी सब्सीडी दी जाएगी। इलेक्ट्रिक कारों की सब्सीडी के लिए सरकार ने अधिकतम एक लाख रूपए तय किए हैं। सब्सीडी की राशि को सीधे कार मालिक के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में करीब तीन महीने का समय लग सकता है।

    Hyundai Ionic Electric

    महाराष्ट्र सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2018 की खासियतें

    • इलेक्ट्रिक व्हीकल के रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स को फ्री किया गया है।
    • शुरूआती एक लाख इलेक्ट्रिक व्हीकलों के रजिस्ट्रेशन पर 15 फीसदी सब्सीडी दी जाएगी।
    • शुरूआत के 250 चार्जिंग स्टेशन पर 25 फीसदी सब्सीडी (अधिकतम 10 लाख रूपए) मिलेगी।
    • पेट्रोल पंपो पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं, साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हों।
    • चार्जिंग स्टेशन की इलेक्ट्रिक दर घरेलू रेट के बराबर हो।
    • पॉलिसी को सबसे पहले मुंबई, पुणे, नागपुर, थाने, औरंगाबाद और नासिक में अमल में लाया जाएगा।

    महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद जल्द ही दूसरे राज्यों की सरकार भी ऐसी ही स्कीम ला सकती है। इलेक्ट्रिक कारों पर प्रोत्साहन स्कीम देने से इनकी बिक्री बढ़ने की ज्यादा गुंजाइश रहेगी।

    यह भी पढें : नीति आयोग में लगा फास्ट चार्जिंग स्टेशन

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है