• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर एस लॉन्च, कीमत 5.01 करोड़ रूपए

    यह पहली लैम्बॉर्गिनी है, जिसमें फोर-व्हील स्टीयरिंग दिया गया है

    अकस
    अकस
    Published On मार्च 03, 2017 13:39 ist
    info icon
    published onMar 03, 2017 13:36 IST
    last updated onMar 03, 2017 13:39 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    लैम्बॉर्गिनी की सुपरकार एवेंटाडोर एस लॉन्च हो गई है, इसकी कीमत 5.01 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह भारत में लैम्बॉर्गिनी की स्टैंडर्ड एवेंटाडोर की जगह लेगी। लैम्बॉर्गिनी की यह भारत में दूसरी नई सुपरकार है, इस से पहले कंपनी ने हुराकेन आरडब्ल्यूडी स्पाइडर को उतारा था।

    एवेंटाडोर एस में मौजूदा मॉडल वाला 6.5 लीटर का वी12 इंजन नई पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है, इसकी पावर 740 पीएस और टॉर्क 690 एनएम है। मौजूदा मॉडल की तुलना में इस में 40 पीएस की ज्यादा पावर मिलेगी। इंजन के साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। बेहतर राइडिंग के लिए इस में इलेक्ट्रिक कंट्रोल वाला ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे महज 2.9 सेकंड का समय लगता है।

    नई एवेंटाडोर एस को पहले के मुकाबले ज्यादा एयरोडायनामिक बनाया गया है, जिस कारण इसकी परफॉर्मेंस तो बढी है साथ ही माइलेज़ भी पहले से बेहतर हुआ है। इसके फ्रंट बम्पर, रियर बम्पर, डिफ्यूज़र और एयर इनटेक सेक्शन में भी बदलाव हुआ है। पीछे की तरफ नए थ्री एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं, ये पहले के मुकाबले 20 फीसदी कम वज़नी हैं। केबिन में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दी गई नई टीएफटी डिस्प्ले के अलावा बाकी सब पहले जैसा ही है।

    । आगे के अलावा कार के पिछले पहिये भी इस स्टीयरिंग से जुड़े हैं और जरूरत के मुताबिक मूव होते हैं। इस वजह से यह कम रफ्तार में कम जगह में मुड़ जाएगी।

    एवेंटाडोर एस में मौजूदा मॉडल वाले स्ट्राडा, स्पोर्ट और क्रोसा ड्राइव मोड के अलावा ईगो मोड भी मिलेगा। ईगो मोड में ड्राइवर स्टीयरिंग, सस्पेंशन और इंजन की सेटिंग को अपने मुताबिक सेट कर सकता है।

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    लैम्बॉर्गिनी एवेंटाडॉर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है