• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर एक्सई का प्रेस्टीज़ वेरिएंट लॉन्च, कीमत 43.69 लाख रूपए

    टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने जगुआर एक्सई का नया वेरिएंट प्रेस्टीज़ लॉन्च किया है। इसकी कीमत 43.69 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुम्बई) रखी गई है। जबकि एक्सई के दो वेरिएंट प्योर और पोर्टफोलियो पहले से मौजूद है।

    अलशार
    अलशार
    Published On जून 10, 2016 13:48 ist
    info icon
    published onJun 10, 2016 13:48 IST
    last updated onJun 10, 2016 13:48 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने जगुआर एक्सई का नया वेरिएंट प्रेस्टीज़ लॉन्च किया है। इसकी कीमत 43.69 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुम्बई) रखी गई है। जबकि एक्सई के दो वेरिएंट प्योर और पोर्टफोलियो पहले से मौजूद है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अन्य वेरिएंटों की तरह प्रेस्टिज में भी 2.0 लीटर का 4-सिलेन्डर पेट्रोल टर्बो इंजन दिया गया है। इसकी पावर 200 एनएम और टॉर्क 320 एनएम है। यह 7.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पा लेती है।

    राइडिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें एडवांस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कार में इलेक्ट्रिक पावर असिस्टेड स्टीयरिंग व्हील (ईपीएएस) मिलेगा, जो बेहतर रेस्पॉन्स और कंट्रोल देगा। इसके अलावा ऑल सर्फेस प्रोग्रेस कंट्रोल दिया गया है।

    दूसरे फीचर्समें इन-कंट्रोल टच, क्लाइमेट कंट्रोल और नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। जो केबिन को प्रीमियम बनाते हैं। म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें 380 वॉट का मैरिडियन साउंड सिस्टम दिया गया है।

    वेरिएंट और उनकी कीमत इस प्रकार है

    वेरिएंट इंजन पावर कीमत
    जेगुआर एक्सई प्योर 2.0लीटर पेट्रोल 199.86 पीएस 39.9 लाख रूपए
    जेगुआर एक्सई प्रेस्टीज़ 2.0लीटर पेट्रोल 199.86 पीएस 43.69 लाख रूपए
    जेगुआर एक्सई पोर्टफोलियो 2.0लीटर पेट्रोल 240.65 पीएस 47.99 लाख रूपए
    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    जगुआर एक्सई 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है