• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो में लॉन्च हुई जगुआर एक्सई, कीमत 39.99 लाख रूपए से शुरू

    ब्रिटिश लग्ज़री कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान एक्सई को ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में लॉन्च कर दिया है। इस सेडान की कीमत 39.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। भारतीय बाजार में एक्सई का मुकाबला बीएमड्ब्ल्यू 3-सीरीज़, ऑडी ए4 और मर्सिडीज़-बेंज की सी-क्लास से होगा। एक्सई की एडवांस बुकिंग एक महीने पहले शुरू हो चुकी हैं। कीमतों के मामले में यह लग्ज़री सेगमेंट में जगुआर की सबसे किफायती कार है, जो भारतीय बाजार में मौजूद दूसरी लग्ज़री कारों की बिक्री को खासी प्रभावित करेगी।

    मनीष
    मनीष
    Published On फरवरी 03, 2016 16:47 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2016 16:47 IST
    last updated onFeb 03, 2016 16:47 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    Jaguar XE

    इंजन की बात करें तो एक्सई में पेट्रोल इंजनों के दो विकल्प मिलेंगे। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 200 पीएस की ताकत के साथ 320 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसका दूसरा वर्जन 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन से लैस होगा, जो 240 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। एक्सई के प्रतियोगियों की बात करें तो बीएमड्ब्ल्यू 3-सीरीज़ और ऑडी ए-4 की ताकत क्रमशः 187बीएचपी और 177पीएस की है। यानी ताकत के मामले में एक्सई निश्चित ही दोनों पर भारी पड़ती है।

    इसे नए कम वजनी बॉडी स्ट्रक्चर पर डिज़ायन किया गया है। इसमें हल्के एल्यूमिनियन मोनोकॉक चैसिस का इस्तेमाल किया गया है। यह सेडान 0-100 किमी प्रति किमी की रफ्तार  केवल 5.1 सेकंड में पा लेगी। इस कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन दिया गया है। कम वज़न, एक्सई को इस सेगमेंट की सबसे बेहतर माइलेज देने वाली कार बनाता है।

    Jaguar XE (Interiors)

    अब आते हैं केबिन की तरफ, तो यहां कई लग्ज़री फीचर्स देखने को मिलेंगे। इनमें 8-इंच का इनकंट्रोल इंफोटेंमेंट सिस्टम, एसडी कार्ड सपोर्ट करने वाला नेविगेशन सिस्टम प्रमुख है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है।

    एक्सई मॉडल जगुआर के डिजायन चीफ इयान कैलम के दिमाग की उपज है। इसे जगुआर के नए एल्युमिनियम आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। जगुआर का दावा है कि एक्सई अब तक की सबसे एयरोडायनामिक कार है। इसका मतलब ये है कि यह कार दूसरी कारों के मुकाबले हवा के दबाव को कहीं ज्यादा तेजी से काटने में सक्षम है। हाल ही में एक्सई को बड़ी फैमिली कार कैटेगिरी में सुरक्षा के नजरिए से सर्वश्रेष्ठ कार घोषित किया गया है। इससे पहले 2015 में किए गए सेफ्टी क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार रेटिंग मिली थी। एक्सई को 2016-यूरोपियन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए भी नामित किया गया है। इसका परिणाम 28 फरवरी को घोषित होगा।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो-2016: मर्सिडीज़ ने एस-क्लास कैब्रियोलेट से उठाया पर्दा

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    जगुआर एक्सई 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है