• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार को मिला पुरानी विंटेज जीप जैसा लुक, बिना रूफ के काफी धांसू लग रही है ये मॉडिफाई कार

    जिन लोगों को ओपन टॉप मोटरिंग पसंद है उन लोगों के लिए महिंद्रा थार काफी अफोर्डेबल कन्वर्टिब ल व्हीकल के तौर पर उपलब्ध है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 25, 2023 13:11 ist
    info icon
    published onJan 25, 2023 13:11 IST
    last updated onJan 25, 2023 13:11 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    जिन लोगों को ओपन टॉप मोटरिंग पसंद है उन लोगों के लिए महिंद्रा थार काफी अफोर्डेबल कन्वर्टिब ल व्हीकल के तौर पर उपलब्ध है। जिन लोगों को गाड़ी चलाते हुए हवा खाने का शौक है वो इसके हार्ड टॉप मॉडल के बजाए सॉफ्ट टॉप मॉडल लेना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन इस तर​ह की एसयूवी को केवल कानून के दायरे में रखकर और सेफ्टी की गारंटी के साथ ही उतारा जा सकता है। ऐसी कारों में अपराइट विंडशील्ड, डोर और रोल-केज होते हैं, जो आपको बाहर के खतरों से सेफ रखते हैं।

    मेंगलोर बेस्ड केएएम कस्टम्स ने एक थार की रूफ को हटाकर और रिमूवेबल कस्टम रोल केज देकर इसे मॉडिफाय किया है।

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KAM Customs (@kamcustoms)

    चॉप्ड रूफ महिंद्रा थार

    तस्वीर में जिस महिंद्रा थार को आप देख रहे हैं उसमें ना केवल चॉप्ड रूफ नजर आ रही है। बल्कि इसमें ओरिजिनल एसयूवी में आने वाले विंडशील्ड फ्रेम, डोर फ्रेम और रोल केज को कस्टम बिल्ट पार्ट्स और असें​बलिंग से रिप्लेस किया गया है। इसमें पुराने जमाने की महिंद्रा की जीप एसयूवी कारों जैसी कोलेप्सेबल विंडशील्ड लगी है जो आज भी जीप रैंगलर में दी जाती है।

    केएएम कस्टम्स ने इस एसयूवी के लिए नया रोल केज भी तैयार किया है जिसे ए, बी और सी पिलर पर माउंट किया जा सकता है और हटाया भी जा सकता है। ड्राइवर और पैसेंजर सीट के ऊपर सॉफ्ट टॉप कैनोपी भी रखी गई है।

    बिना ओरिजनल डोर फ्रेम्स के इसमें बिना विंडो के सिंपल ट्यूब फ्रेम डोर रखे गए हैं। इन सब मॉडिफिकेशंस के अलावा थार के इस मॉडिफाइड वर्जन में बाकी सभी चीजें स्टॉक कंडीशन यानी ओरिजनल है। वहीं इसमें बेस मॉडल वाले ग्रे स्टील व्हील्स दिए गए हैं।

    थार की रूफ को काटना सिंपल लग सकता है, मगर इस तरह के मॉडिफिकेशंस ध्यानपूर्वक और प्लानिंग के साथ करने पड़ते हैं। मानना पड़ेगा कि केएएम कस्टम्स ने रिमूवेबल रोल केज के साथ काफी शानदार काम किया है। ये थार अब ओपन टॉप विंटेज जीप की तरह नजर आ रही है।

    चॉप्ड रूफ थार का कैसे किया जा सकता है इस्तेमाल?

    केएएम कस्टम्स ने ये थार एक सांसद के लिए तैयार की है जो शायद वो चुनावी अभियान में वोट मांगने के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं। इससे ये साफ नजर आ रहा है कि इस थार में रियर सीट्स क्यों नहीं है, मगर इसमेंं पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम दिया गया है।

    आपको कैसी लगी चॉप्ड रूफ थार? कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है