• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये जीप रेनेगेड के फेसलिफ्ट अवतार से...

    भारत में इसे 2019 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 25, 2018 15:05 ist
    info icon
    published onJun 25, 2018 15:05 IST
    last updated onJun 25, 2018 15:05 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Jeep Renegade

    जीप ने रेनेगेड एसयूवी के फेसलिफ्ट अवतार से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की है। सबसे पहले इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि भारत में इसे 2019 की शुरूआत में पेश किया जाएगा। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर और रेनो कैप्चर से होगा। भारत में इसकी कीमत 10 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    2019 Jeep Renegade

    अपडेट रेनेगेट में नए मल्टीएयर3 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेंगे। इस में दो पेट्रोल इंजन का विकल्प आएगा। पहला है 1.0 लीटर 3-सिलेंडर मल्टीएयर3 इंजन, जो 120 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देगा। दूसरा है 1.3 लीटर 4-सिलेंडर मल्टीएयर3 इंजन, जो दो पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा। एक की पावर 150 पीएस और टॉर्क 270 एनएम होगा, जबकि दूसरे की पावर 180 पीएस और टॉर्क 270 एनएम होगा। इस में 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड ड्यूल-क्लच और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

    2019 Jeep Renegade

    डीज़ल इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाले 1.6 लीटर (120 पीएस) और 2.0 लीटर (140 पीएस और 170 पीएस) मल्टीजेट2 इंजन दिए जा सकते हैं। 1.6 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है, जबकि 2.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

    2019 Jeep Renegade Trailhawk

    अपडेट रेनेगेड के परफॉर्मेंस अवतार यानी ट्रेलहॉक वर्जन में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा, यह इंजन जीप कंपास वाले 9-स्पीड ऑटो गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

    2019 Jeep Renegade

    2019 जीप रेनेगेड के फीचर में कई अहम बदलाव होंगे। इस में नए एलईडी हैडलैंप्स और नए फॉग लैंप्स शामिल हैं। अपडेट रेनेगेड में चौथी जनरेशन का एफसीए यूकनेक्ट इंफोटेंमेंट सिस्टम आएगा। इसके लिए 5 इंच, 7 इंच और 8.4 इंच की टचस्क्रीन का विकल्प मिलेगा। आखिर वाले दोनों इंफोटेंमेंट सिस्टम में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।

    यह भी पढें : जीप कंपास का लिमिटेड एडिशन लॉन्च, कीमत 17.53 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप रेनेगेड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है