• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फानी तूफान से प्रभावित राज्यों में हुंडई ने की इमरजेंसी रोड सर्विस की शुरुआत

    हुंडई ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों में हुंडई रिलीफ टास्क फोर्स को तैनात किया है

    भानु
    भानु
    Published On मई 07, 2019 17:39 ist
    info icon
    published onMay 07, 2019 16:54 IST
    last updated onMay 07, 2019 17:39 IST
    473 Views
    • Write a कमेंट

    भारत के ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों में आए भीषण तूफान 'फानी' से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस घटना में लोगों के साथ काफी कारों को भी नुकसान पहुंचा है। संकट की इस घड़ी में हुंडई इंडिया अपने ग्राहकों की मदद के लिए आगे आई है। हुंडई ने इन राज्यों में फानी तूफान से प्रभावित अपने ग्राहकों की सहायता के लिए एक राहत कार्य दल का गठन किया है। इसके साथ ही कंपनी ने तूफान के कारण फंसी कारों को निकालने के लिए 26 फ्लैटबैड और 21 टो ट्रक रवाना किए हैं। कारों की मरम्मत के लिए कंपनी ने 40 टेक्नीशियन की एक टीम को भी तैनात किया है। ये टेक्नीशियन रोजाना 24 घंटे प्रभावित ग्राहकों की सेवा में जुटे रहेंगे। 

    Hyundai Partners With Revv To Offer Cars On Subscription Basis

    हुंडई मोटर्स तूफान प्रभावित ग्राहकों को कार के स्पेयर पार्ट्स, ल्यूब्रिकेंट और आयल पर विशेष डिस्काउंट दे रही है। साथ ही कंपनी इंश्योरेंस क्लेम के डेप्रिसिएशन अमाउंट पर 50% की छूट भी दे रही है। यदि आप भी फानी तूफान से प्रभावित हुंडई ग्राहक हैं, तो इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर- 0124- 4343937 पर संपर्क कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई वेन्यू का प्रोडक्शन हुआ शुरू, 21 मई को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है