• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानें ऑन-रोड कितना माइलेज देती है हुंडई एलांट्रा ऑटोमैटिक

    हुंडई के अनुसार एलांट्रा का ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आने वाला पेट्रोल मॉडल 14.6 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। लेकिन क्या वास्तव में यह कार इतना माइलेज देती है?

    निखिल
    निखिल
    Published On नवंबर 05, 2019 10:46 ist
    info icon
    published onNov 05, 2019 10:45 IST
    last updated onNov 05, 2019 10:46 IST
    307 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई मोटर्स इंडिया ने पिछले महीने ही एलांट्रा के फेसलिफ्ट वर्ज़न को भारत में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 15.89 लाख रुपये से शुरू होती है जो 20.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। नई हुंडई एलांट्रा केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है। इसमें 2.0-लीटर बीएस6 इंजन दिया गया है, जो 152 पीएस की पावर और 192 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। हाल ही में हमने इसके ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल को ड्राइव करने का मौका मिला। इस दौरान हमने इसका ऑन-रोड माइलेज टेस्ट भी किया, जिसके परिणाम कुछ इस प्रकार रहें:-

    हुंडई एलांट्रा इंजन स्पेसिफिकेशन और टेस्ट माइलेज रिजल्ट

    इंजन

    1999 सीसी

    टॉर्क

    192 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    दावाकृत माइलेज (एआरएआई)

    14.6 किमी/लीटर

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    13.27 किमी/लीटर

    टेस्टेड माइलेज (हाईवे)

    16.28 किमी/लीटर

    हमारे माइलेज टेस्ट में एलांट्रा फेसलिफ्ट ने शहर में कंपनी द्वारा दावाकृत माइलेज से थोड़ा कम माइलेज दिया। लेकिन हाईवे पर हुंडई की इस कार ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए एआरएआई माइलेज फिगर को भी पीछे छोड़ दिया।  

    हमने हुंडई एलांट्रा को सिटी और हाईवे की मिक्स-कंडीशन में भी ड्राइव कर इसका औसत माइलेज जानने की कोशिश की।  

    ड्राइविंग कंडीशन

    सिटी:हाईवे (50:50)

    सिटी:हाईवे  (25:75)

    सिटी:हाईवे  (75:25)

     माइलेज

    14.62 किमी/लीटर

    15.4  किमी/लीटर

    13.91  किमी/लीटर

    मिक्स-कंडीशन माइलेज टेस्ट के अनुसार एलांट्रा ऑटोमैटिक सिटी और हाइवे में बराबर अनुपात में ड्राइविंग करने पर लगभग 14 से 15 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है। ज्यादातर हाईवे या बेहद कम ट्रैफिक वाली सड़कों पर यह आंकड़ा बढ़कर 15.5 से 16 किमी/लीटर तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकांश शहर या भीड़-भाड़ वाली कंडीशन में ड्राइव करने पर यह सेडान लगभग 14 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है।  

    माइलेज ड्राइविंग की स्थिति, कार की स्थिति और ड्राइविंग पैटर्न पर भी निर्भर करता है, ऐसे में आपके निष्कर्ष हमसे भिन्न हो सकते हैं। यदि आपके पास भी हुंडई एलांट्रा कार का पेट्रोल-ऑटोमैटिक वेरिएंट हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव को जरूर बताएं। साथ ही, यदि आपके पास इस गाड़ी का मैनुअल मॉडल है तब भी हमे बताए कि ऑटोमैटिक वेरिएंट की तुलना में इसका माइलेज कितना कम या ज्यादा है। 

    साथ ही पढ़ें: 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई एलांट्रा पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    m. kirupakaran
    Dec 8, 2021, 7:58:57 PM

    I own Elantra AT 2017 model. Initially I was getting 9kmpl against the promised 10kmpl. Now I am getting only 6kmpl inside city

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on हुंडई एलांट्रा

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है