• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई हाइमा 8एस एसयूवी

    चीन की एफएडब्ल्यू हाइमा ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी 8एस एसयूवी को शोकेस किया है। इस एक्सपो में भाग लेने वाली यह ग्रेट वॉल मोटर्स के बाद चीन की दूसरी नई कंपनी है, जो भारत में अपनी कारें उतारने की योजना बना रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 07, 2020 16:05 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2020 20:01 IST
    last updated onFeb 07, 2020 16:05 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    चीन की एफएडब्ल्यू हाइमा ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी 8एस एसयूवी को शोकेस किया है। इस एक्सपो में भाग लेने वाली यह ग्रेट वॉल मोटर्स के बाद चीन की दूसरी नई कंपनी है, जो भारत में अपनी कारें उतारने की योजना बना रही है।

     

    हाइमा 8एस को चाइनीज़ मार्केट में पिछले साल लॉन्च किया गया था। यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसमें 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 195 पीएस की पावर और 293 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी ने 8एस एसयूवी को सेगमेंट की दूसरी कारों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। भारत में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर (MG Hector), टाटा हैरियर (Tata Harrier), हुंडई ट्यूसॉन (Hyundai Tucson), जीप कंपास (Jeep Compass), एमजी एचएस (MG HS) और हवल एफ7 (Haval F7) से होगा। इसकी लंबाई  4565 मिलीमीटर, चौड़ाई 1850 मिलीमीटर, ऊंचाई 1682 मिलीमीटर और व्हीलबेस  2700 मिलीमीटर है।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई हवल एफ7, लॉन्च के बाद इन कारों से होगा मुकाबला 

     

    मोटर शो में हाइमा 8एस को रेड कलर में शोकेस किया गया है। राइडिंग के लिए इसमें 18-इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं। आगे की ओर इसमें क्रोम ग्रिल दी गई है। बम्पर के दोनों कॉर्नर पर क्वाड-एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं। कार में बोनट लाइन के दोनों साइड पर एलईडी डीआरएल और टर्न इंडिकेटर्स को पोज़िशन किया गया है। इसमें ब्लैक रंग के बी और सी-पिलर के साथ फ्लोटिंग रूफ दी गई है। कार की छत पर रूफ रेल्स भी लगाए गए हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां पतले टेललैंप्स लगे हैं, जो बूट पर दी गई लाइट बार से आपस में जुड़े हुए हैं। हाइमा कंपनी ने इस कार में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स भी दिए हैं। 

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार ओरा आर1

    एफएडब्ल्यू हाइमा भारत में अपनी कारें उतारने के लिए काफी उत्सुक है, लेकिन कंपनी ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि वह यहां अपनी कारें कब तक लॉन्च करेगी। ऑटो एक्सपो के दौरान हाइमा ब्रांड के पवेलियन में 7एक्स एमपीवी और ई1 हैचबैक भी शोकेस की जाएंगी। इसके अलावा कंपनी भारत में 10 लाख से कम बजट वाली अफोर्डेबल ईवी हैचबैक 'बर्ड इलेक्ट्रिक ईवी1' को भी पेश करने की योजना बना रही है।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020: हवल ने विज़न 2025 एसयूवी से उठाया पर्दा

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हाइमा 8एस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है