• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020: हवल ने विज़न 2025 एसयूवी से उठाया पर्दा

    इससे पहले इसे अप्रैल 2019 में आयोजित किए गए शंघाई इंटरनेशनल ऑटो-शो में ​भी शोकेस किया जा चुका है। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 05, 2020 17:41 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2020 17:41 IST
    last updated onFeb 05, 2020 17:41 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    • हवल के बैनर वाली एसयूवी उतारकर चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स भारत में रखेगी कदम 
    • एआर-एचयूडी का मिलेगा फीचर जो विंडशील्ड को टचस्क्रीन डिस्प्ले में कर देगा तब्दील
    • गाड़ियों से भरी पार्किंग में कार को ढूंढने के लिए मिलेगा 3डी कार लोकेटिंग का फंक्शन 
    • ऑटो एक्सपो में ग्रेट वॉल मोटर्स ने हवल की काफी सारी एसयूवी के साथ ओरा आर1 को भी किया शोकेस 

    चाइनीज़ कारमेकर ग्रेट वॉल मोटर्स भारत में हवल ब्रांड की एसयूवी उतारकर यहां अपनी नई पारी शुरू करेगी। ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो 2020 में कंपनी ने विज़न 2025 एसयूवी के कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस किया है।

    इसमें ऑगमेंटेड रियलिटी हैडअप डिस्प्ले (एआर-एचयूडी) का फीचर दिया गया है जो विंडशील्ड को टचस्क्रीन डिस्प्ले में तब्दील कर सकता है। इसके बाद इसे नेविगेशन के काम में लिया जा सकता है। हवल विज़न 2025 कॉन्सेप्ट में फे​शियल रि​क्ग्निशन फंक्शन, 5जी कनेक्टिविटी और ऑटोमेटेड ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। इस कॉन्सेप्ट में 22 इंच के अलॉय व्हील लगाए गए हैं और इसमें ऑटो पार्क, ऑटो समन और ड्राइव करते वक्त ऑनलाइन शॉपिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    इसमें ओआरवीएम की जग​ह कैमरा का फीचर दिया गया है और इसके हैडलैंप और टेललैंप का डिज़ाइन काफी मोटा है। विज़न 2025 में 3डी कार लोकेटिंग का फंक्शन दिया गया है। इस फंक्शन की मदद से भीड़भाड़ वाली पार्किंग में कार को आसानी से ढूंढा जा सकता है। 

    विज़न 2025 के अलावा ग्रेट वॉल मोटर्स ने ऑटो एक्सपो में काफी सारी एसयूवी के प्रोडक्शन रेडी मॉडल को भी शोकेस किया है। इनमें हवल एच6, हवल एफ5, हवल एच9 और हवल एफ7 शामिल है। इसके अलावा कपंनी ने दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार ओरा आर1 को भी शोकेस किया है। 

    ऑटो एक्सपो 2020 में चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स ने 'कॉन्सेप्ट एच' को किया पेश

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हवल विजन 2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हवल विजन 2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है