• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड और महिंद्रा भारत में मिलकर कर सकतें है काम

    इस पार्टनरशिप के ज़रिए फोर्ड, भारतीय बाजार में अपने ऑपरेशंस पर होने वाले खर्च से खुद को बचा सकेगी। वहीं, महिंद्रा के लिए इस साझेदारी से शहरी बाज़ार में अपनी पकड़ मजबूत करने का फायदा मिलेगा।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 26, 2019 16:56 ist
    info icon
    published onSep 26, 2019 16:56 IST
    last updated onSep 26, 2019 16:56 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    एक रिपोर्ट के अनुसार फोर्ड भारत में महिंद्रा के साथ मिलकर बिजनेस करने की योजना बना रही है। फोर्ड और महिंद्रा के बीच पार्टनरशिप की खबरें पहले भी सामने आ चुकी है। दोनों कंपनियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल और स्माल साइज़ एसयूवी तैयार करने के साथ इंजन साझा करने को लेकर करार किया था। 

    हालांकि, रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इस नई पार्टनरशिप के तहत फोर्ड अपने भारतीय ऑपरेशंस को महिंद्रा के साथ मिलकर चलाना चाहती है। फोर्ड के इंजन एक्सपोर्ट करने के लिए गुजरात स्थित सानंद में चल रहा प्लांट और कंपनी का ग्लोबल बिजनेस इस डील में शामिल नहीं किए जाएंगे। यानी इनके ऑपरेशन का पूरा जिम्मा फोर्ड के पास ही रहेगा। 

    इसके लिए कंपनी महिंद्रा अल्टुरस जी4 और एक्सयूवी300 के रूप में प्रयोग कर चुकी है। 

    यदि यह डील हो जाती है तो महिंद्रा के पास इस पार्टन​रशिप के तहत 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी रहने की उम्मीद है, वहीं फोर्ड के पास वोटिंग और बोर्ड तय करने का अधिकार रहेगा। अभी इस डील के तय होने या नहीं होने पर संशय बना हुआ है मगर, आने वाले कुछ दिनों के भीतर दोनों कंपनियां इस पार्टनरशिप का ऐलान कर सकती है। 

    इस बात से एक अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि जनरल मोटर्स की तरह फोर्ड की भारतीय बाज़ार से जाने की कोई योजना नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डीलरशिप और सर्विस सेंटर के रूप में इसकी भारतीय बाजार में मौजूदगी बनी रहेगी, जो नई पार्टनरशिप के दायरे में आएगा। 

    सौजन्य

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है