• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड फ्रीस्टाइल का मुकाबला टोयोटा इटियॉस क्रॉस से

    मुकाबले में मौजूद टोयोटा इटियॉस क्रॉस को कहां तक टक्कर देगी फोर्ड फ्रीस्टाइल, जानिये यहां

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अप्रैल 06, 2018 15:11 ist
    info icon
    published onApr 06, 2018 15:11 IST
    last updated onApr 06, 2018 15:11 IST
    25 Views
    • Write a कमेंट

    Ford Freestyle vs Toyota Etios Cross

    फोर्ड की क्रॉस-हैचबैक फ्रीस्टाइल इन दिनों काफी चर्चाओं में है। भारत में इसे अप्रैल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी बुकिंग शनिवार यानी सात अप्रैल से शुरू होगी। इसका मुकाबला टोयोटा इटियॉस क्रॉस से होगा। यहां हमने कई मोर्चों पर फोर्ड फ्रीस्टाइल की तुलना टोयोटा इटियॉस से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    Ford Freestyle

    कद-काठी

      फोर्ड फ्रीस्टाइल टोयोटा इटियॉस क्रॉस
    लंबाई 3954 एमएम 3895 एमएम
    चौड़ाई 1737 एमएम 1735 एमएम
    ऊंचाई 1570 एमएम 1555 एमएम
    व्हीलबेस 2490 एमएम 2460 एमएम
    ग्राउंड क्लीयरेंस 190 एमएम 174 एमएम
    बूट स्पेस 257 लीटर 251 लीटर

    फोर्ड फ्रीस्टाइल, इटियॉस क्रॉस से 59 एमएम ज्यादा लंबी, 2 एमएम ज्यादा चौड़ी और 15 एमएम ज्यादा ऊंची है। फ्रीस्टाइल का ग्राउंड क्लीयरेंस 190 एमएम है, जो कि इटियॉस क्रॉस से 16 एमएम ज्यादा बड़ा है। बूट स्पेस के मामले में भी फोर्ड फ्रीस्टाइल आगे है।

    Ford Freestyle

    इंजन और परफॉर्मेंस

    पेट्रोल

      फोर्ड फ्रीस्टाइल टोयोटा इटियॉस क्रॉस
    इंजन क्षमता 1.2 लीटर 1.2लीटर/1.5लीटर
    पावर 96 पीएस 80 पीएस/90 पीएस
    टॉर्क 120 एनएम 104 एनएम/132 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल 5-स्पीड मैनुअल
    माइलेज 19 किमी प्रति लीटर 18.16 / 16.78 किमी प्रति लीटर

    डीज़ल

      फोर्ड फ्रीस्टाइल टोयोटा इटियॉस क्रॉस
    इंजन क्षमता 1.5 लीटर 1.4 लीटर
    पावर 100 पीएस 68 पीएस
    टॉर्क 215 एनएम 170 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल 5-स्पीड मैनुअल
    माइलेज 24.2 किमी प्रति लीटर 23.59 किमी प्रति लीटर

    फीचर लिस्ट

    स्टैंडर्ड फीचर

    टोयोटा इटियॉस क्रॉस के बेस वेरिएंट में फोर्ड फ्रीस्टाइल से ज्यादा फीचर दिए गए हैं। टोयोटा इटियॉस क्रॉस के बेस वेरिएंट में सभी बेसिक फीचर जैसे यूएसबी और ब्लूटूथ सपोर्ट करने वाला 2-डिन म्यूजिक सिस्टम, ऑल पावर विंडो, की-लैस एंट्री, मैनुअल एसी और इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। फ्रीस्टाइल की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट में फ्रंट पावर विंडो, की-लैस एंट्री, एंटी-थिफ्ट अलार्म, रियर फॉग लैंप्स और मैनुअल डे/नाइट आईआरवीएम दिए गए हैं।

    Ford Freestyle

    फ्रीस्टाइल के टॉप वेरिएंट में इटियॉस क्रॉस से ज्यादा फीचर दिए गए हैं। फ्रीस्टाइल में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 6.5 इंच सिंक3 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक हैडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर दिए गए हैं। इटियॉस क्रॉस के टॉप वेरिएंट में क्रोम फिनिशिंग वाले डोर हैंडल, लैदर वाला स्टीयरिंग व्हील, ऑडियो माउंटेड स्टीयरिंग और क्रोम फिनिशिंग वाले एसी वेंट दिए गए हैं।

    सेफ्टी

    दोनों कारों में पैसेंजर सुरक्षा के लिए ड्यूल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ईबीडी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। फोर्ड फ्रीस्टाइल में रियर पार्किंग सेंसर (स्टैंडर्ड), साइड और सर्टेन एयरबैग, ट्रेक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल लॉन्च असिस्ट और इमरजेंसी असिस्ट जैसे फीचर भी दिए गए हैं जो इसे मुकाबले में आगे रखते हैं।

    Toyota Etios Cross

    कीमत

    फोर्ड फ्रीस्टाइल की कीमत के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 6.5 लाख रूपए से 8.5 लाख रूपए के बीच हो सकती है। टोयोटा इटियॉस की बात करें तो इसकी कीमत 6.41 लाख रूपए से शुरू होती है जो 7.88 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    फोर्ड फ्रीस्टाइल पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है