• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड एंडेवर का बेस वेरिएंट टाइटेनियम हुआ बंद

    फोर्ड ने एंडेवर कार के बेस टाइटेनियम वेरिएंट को बंद कर दिया है जिसकी प्राइस भारत में 30 लाख रुपए रखी थी। अब इस एसयूवी कार के नए बेस वेरिएंट की कीमत 33.80 लाख रुपए से शुरू होती है। इस लिहाज से इसके एंट्री लेवल मॉडल की प्राइस 3.80 लाख रुपए तक बढ़ गई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 06, 2021 19:24 ist
    info icon
    published onJul 06, 2021 19:24 IST
    last updated onJul 06, 2021 19:24 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड ने एंडेवर कार के बेस टाइटेनियम वेरिएंट को बंद कर दिया है जिसकी प्राइस भारत में 30 लाख रुपए रखी थी। अब इस एसयूवी कार के नए बेस वेरिएंट की कीमत 33.80 लाख रुपए से शुरू होती है। इस लिहाज से इसके एंट्री लेवल मॉडल की प्राइस 3.80 लाख रुपए तक बढ़ गई है।

    वेरिएंट 

    नई कीमत 

    टाइटेनियम+ 4x2

    33.80 लाख रुपए 

    टाइटेनियम+ 4x4

    35.60 लाख रुपए 

    स्पोर्ट 4x4

    36.25 लाख रुपए 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    टाइटेनियम वेरिएंट बंद होने के चलते इस गाड़ी का बेस वेरिएंट अब टाइटेनियम+ 4X2 एटी हो गया है जो फोर-व्हील-ड्राइव ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है। एंडेवर एसयूवी में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 170 पीएस और 420 एनएम है। इंजन के साथ इसमें 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    इस 7-सीटर कार का एंट्री लेवल टाइटेनियम+ वेरिएंट फीचर लोडेड है, वहीं इसके स्पोर्ट वेरिएंट में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि एंडेवर अब सिंगल फुली लोडेड वेरिएंट में आती है।

    फोर्ड एंडेवर में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, बाय-एलईडी हेडलैंप्स, पावर्ड टेलगेट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और सेमी-ऑटो पैरेलल पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रोलओवर कंट्रोल, हिल लॉन्च असिस्ट, ऑटोमेटिक हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी ग्लोस्टर, महिंद्रा अल्टुरस जी4, फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस, टोयोटा फॉर्च्यूनर और इसुजु एमयू-एक्स से है। एंडेवर की शुरूआती प्राइस एमयू-एक्स, ग्लोस्टर और अल्टुरस जी4 से ज्यादा हो गई है, लेकिन यह एंट्री लेवल फॉर्च्यूनर डीजल ऑटोमेटिक से अब भी एक लाख रुपए सस्ती है। 

    यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान दिखी नई जनरेशन की फोर्ड एंडेवर, भारत में 2022 तक हो सकती है लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फोर्ड एंडेवर 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फोर्ड एंडेवर 2020-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है