• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीवाईडी एटो3 ईवी के पहले बैच की ग्राहकों को मिली डिलीवरी

    नवंबर 2022 से लेकर अब तक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 06, 2023 18:37 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2023 18:37 IST
    last updated onFeb 06, 2023 18:37 IST
    669 Views
    • Write a कमेंट

    BYD Atto 3

    • ग्राहकों को 340 से ज्यादा बीवाईडी एटो3 ईवी डिलीवर की जा चुकी हैं।
    • इस इलेक्ट्रिक कार में 60.48केडब्ल्यूएस बैटरी दिया गया है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 521 किलोमीटर है।
    • इसमें 12.8-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन, एडीएएस और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
    • भारत में बीवाईडी एटो3 ईवी की कीमत 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) है।

    बीवाईडी ने एटो3 इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत से नवंबर में पर्दा उठाया था और अब कंपनी ने इसकी डिलीवरी देनी भी शुरू कर दी है। कंपनी ने एटो3 ईवी के पहले बैच (340 से ज्यादा यूनिट्स) को इस साल जनवरी में इंपोर्ट किया था और अब यह गाड़ी ग्राहकों तक पहुंचना शुरू हो गई है। लॉन्च से लेकर अब तक इस इलेक्ट्रिक कार को 2,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।

    BYD Atto 3 Charging Port

    बीवाईडी की इस इलेक्ट्रिक कार में 60.48 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 204 पीएस की पावर और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इस गाड़ी की एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 521 किलोमीटर है। 80 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर के जरिए इसके बैटरी पैक को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 50 मिनट लगते हैं।

    BYD Atto 3 Cabin

    इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करने वाली 12.8-इंच रोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले, छह तरह से पावर एडजस्ट होने ड्राइवर सीट, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस मिलते हैं। एडीएएस के तहत इसमें ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फ्रंट कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: ​टाटा टियागो ईवी को 25 से 30 प्रतिशत ग्राहकों ने अपनी पहली कार के तौर पर कराया बुक

    भारत में बीवाईडी एटो3 की कीमत 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है। यह हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी ज़ेडएस ईवी के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन है।

    यह भी देखें: बीवाईडी एटो 3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है