• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिएट पुन्टो का लिमिटेड एडिशन ‘स्पोर्टिवो’ लाॅन्च, कीमत 7.10 लाख रूपए

    वाहन निर्माता कम्पनी फिएट ने फेस्टिव सीज़न को देखते हुए प्रियिमम हैचबैक पुन्टो का लिमिटेड एडिशन स्पोर्टिवो लाॅन्च किया है, जिसकी कीमत 7.10 लाख रूपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखा गई है। इसमें हालही में लाॅन्च पुन्टो ईवो एक्टिव का 1.3-लीटर मल्टी जेट डीज़ल इंजन लगा है जो 75 बीएचपी की पावर जनरेट करता है।

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 30, 2015 20:33 ist
    info icon
    published onOct 30, 2015 20:33 IST
    last updated onOct 30, 2015 20:33 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Fiat Punto EVO

    Fiat Punto EVO

    एक्सटीरियर में हुए अपडेट की बात करें तो यहां डेकल व रियर बम्पर के साथ कार को ड्यूल-टोन कलर स्कीम (रेड व व्हाईट) में उतारा गया है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। 15-इंच के अलाॅय व्हील और ओआरवीएम (ORVMs) पर क्रोम फिनिशिंग साइड प्रोफाइल को पूरा करते हैं, वहीं फ्रंट व रियर बम्पर एक्सटेंशन के साथ रिवर्स पार्किंग सैंसर दिया गया है।

    Fiat Punto EVO

    इंटीरियर अपडेट पर नजर डालें तो यहां यूनिक व्हाईट के साथ सीट पर रेड पाइप दिए गए हैं। इसके अलावा, फिएट ब्रांडेड कारपेट मैट्स व डोर सिल दिया गया है। फिएट लिनिया एलेन्ट्रा की तरह स्पोर्टिवो में 6.5-इंच मल्टी-फंक्शनल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है।

    Fiat Punto EVO

    लाॅन्चिंग कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एफसीए इंडिया के अध्यक्ष व मैनेजिंग डायरेक्टर केविन फिन ने बताया कि ‘फेस्टिव सीज़न के तहत पुन्टो स्पोर्टिवो को लिमिटेड एडिशन में लाॅन्च किया गया है। हमें विश्वास है कि स्पोर्टिवो का स्पोर्टी लुक फेस्टिव सीज़न के दौरान ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेगा।’

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फिएट ग्रांडे पुंटो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है