• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में लॉन्च हुई फेरारी-488जीटीबी, कीमत 3.88 करोड़ रूपए

    फेरारी ने भारत में अपनी एक और सुपरकार 488-जीटीब को लॉन्च कर दिया है। यह काफी समय से चर्चा में बनी हुई थी। फेरारी फैंस को इसके भारत आने का बेसब्री से इंतजार था। फेरारी-488जीटीबी की कीमत 3.88 करोड़ रूपए होगी। 

    अक्षित
    अक्षित
    Published On फरवरी 17, 2016 13:45 ist
    info icon
    published onFeb 17, 2016 13:45 IST
    last updated onFeb 17, 2016 13:45 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट

    फेरारी ने अपनी चर्चित और मशहूर कार 458-इटालिया के रिप्लेसमेंट के तौर पर 488-जीटीबी को उतारा है। कैलिफोर्निया-टी के बाद यह फेरारी की दूसरी टर्बोचार्ज्ड सुपरकार है। कैलिफोर्निया-टी को पिछले साल भारतीय बाजार में उतारा गया था।

    बात करें फेरारी 488-जीटीबी के पावर स्पेसिफिकेशन की तो इस सुपरकार में 3.9लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी-8 इंजन लगा है। जो 661बीएचपी की ताकत देता है। 488-जीटीबी में वेरिएबल टॉर्क मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 760एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 488-जीटीबी, फेरारी-458 से 99बीएचपी ज्यादा ताकतवर है। गियर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स दिया गया है। 

    कार का कुल वजन सिर्फ 1370 किलोग्राम है। यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर सिर्फ 3 सेकंड में पहुंच जाती है। वहीं 0 से 200 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे 8.3 सेकंड का समय लगता है। 

    फेरारी-488जीटीबी में कई स्पेशल फीचर्स दिए गए हैं। इनमें फॉर्मूला वन कारों से प्रेरित फ्रंट डबल स्पॉइलर शामिल है जो एयरो पिलर से जुड़ा है। यह तेज रफ्तार के दौरान हवा को ज्यादा तेजी और प्रभावी तरीके से काटता है। 488 को 458 के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा डाउनफोर्स मिलता है। इससे कार तेज रफ्तार में मुड़ने के दौरान ज्यादा संतुलित रहती है। इसके साथ ही पीछे की तरफ एक्टिव एयरोडायनामिक्स वाला रियर स्पॉइलर दिया गया है। कार की बॉडी के नीचे वॉरटेक्स जेनरेटर दिए गए हैं। जो पिछली तरफ से कार पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करते हैं।

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    फेरारी 488 जीटीबी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है