• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्टेड फॉक्सवैगन टिग्वान की अनऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    फेसलिफ्टेड टिग्वान को अनऑफिशियल तौर पर 50,000 का टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है।   यह एसयूवी जून में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।   इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (190 पीएस/320 एनएम) के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया जाएगा।   इस फेसलिफ्टेड एसयूवी में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा।  इसका मुकाबला सिट्रॉन सी5 एयरक्रॉस, जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन से होगा।   

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 25, 2021 10:58 ist
    info icon
    published onMay 25, 2021 10:58 IST
    last updated onMay 25, 2021 10:58 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    • फेसलिफ्टेड टिग्वान को अनऑफिशियल तौर पर 50,000 का टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है।  
    • यह एसयूवी जून में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।  
    • इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (190 पीएस/320 एनएम) के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया जाएगा।  
    • इस फेसलिफ्टेड एसयूवी में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। 
    • इसका मुकाबला सिट्रॉन सी5 एयरक्रॉस, जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन से होगा।   

    2021 फॉक्सवैगन टिग्वान एसयूवी की अनऑफिशियल बुकिंग कंपनी के चुनिंदा डीलरशिप्स पर शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक इसे 50,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। भारत में इस कार को जून तक लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले यह एसयूवी कार शोरूम्स में मई में पहुंचने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे शोरूम्स में पहुंचने में देरी हो गई। 

    अप्रैल 2020 में कंपनी ने नए बीएस6 नॉर्म्स नॉर्म्स लागू होने के चलते इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल को बंद कर दिया था। इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल में केवल डीजल इंजन का ही विकल्प रखा गया था। वहीं, फेसलिफ्टेड टिग्वान में पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (190 पीएस/320 एनएम) के साथ 7-स्पीड डीएसजी (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स दिया जाएगा। इंजन के साथ इस एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन भी दी जाएगी।  

    इस फेसलिफ्टेड एसयूवी में नई फ्रंट ग्रिल क्रोम स्लेट के साथ दी जाएगी। इसमें ग्रिल के पास अपडेटेड एलईडी हेडलैंप्स को पोज़िशन किया जाएगा। इस अपकमिंग कार में नए डिज़ाइन का फ्रंट बंपर और अपडेटेड फॉक्सवैगन लोगो भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें नए डिज़ाइन के 18-इंच के अलॉय व्हील्स, अपडेटेड टेललैंप्स और रियर बंपर भी दिए जाएंगे। 

    इसके केबिन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए स्टीयरिंग व्हील, टच-बेस्ड एसी कंट्रोल्स, 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ और पावर्ड ड्राइवर सीट 3-मेमोरी सेटिंग के साथ जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस फेसलिफ्टेड एसयूवी कार में टचस्क्रीन सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ, ट्राई-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और लैदर अपहोल्स्ट्री भी दी जाएगी। पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें छह एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल स्टार्ट असिस्ट फीचर दिया जाएगा। 

    Facelifted Volkswagen Tiguan Revealed In India, Launch Soon

    अनुमान है कि फॉक्सवैगन टिग्वान की प्राइस 28 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला सिट्रॉन सी5 एयरक्रॉस से होगा। इसके अलावा इसका कम्पेरिज़न जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन के टॉप वेरिएंट्स से भी होगा।

    यह भी पढ़ें क्या है सेमी-कंडक्टर की शॉर्टेज से जुड़ा पूरा मामला,इन 5 बातों के जरिए जानें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है