• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च हो सकती है नई टोयोटा कोरोला एल्टिस

    नई टोयोटा कारोलो एल्टिस में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर मिलेंगे

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मार्च 14, 2017 15:43 ist
    info icon
    published onMar 14, 2017 15:43 IST
    last updated onMar 14, 2017 15:43 IST
    22 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा कोरोला एल्टिस का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्चिंग के लिए तैयार है, संभावना है कि इसे कल यानी 15 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला हुंडई एलांट्रा और स्कोडा ऑक्टाविया से होगा। कारोला एल्टिस फेसलिफ्ट की कीमत 15 लाख से 20 लाख रूपए के बीच होगी।

    नई टोयोटा कोरोला एल्टिस में मौजूदा मॉडल वाले ही पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेंगे। पेट्रोल वर्जन में 1.8 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 140 पीएस की पावर और 173 एनएम का टॉर्क देगा। पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। डीज़ल वर्जन में 1.4 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 88 पीएस की पावर और 205 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

    नई टोयोटा कोरोला एल्टिस के डिजायन में कई अहम बदलाव हुए हैं, इस में आगे और पीछे की तरफ नया बंपर दिया गया है, इसकी आगे वाली ग्रिल भी नई है, आगे और पीछे की लाइटों में भी बदलाव हुए हैं। केबिन में भी कुछ नए बदलाव देखने को मिलेंगे, संभावना है कि हुंडई एलांट्रा से मुकाबले को देखते हुए नई कोरोला एल्टिस का केबिन भी ज्यादा प्रीमियम और कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर से लैस होगा।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    टोयोटा कोरोला एल्टिस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है