• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोना से जंग : कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए बीएमडब्ल्यू इंडिया देगी 3 करोड़ रुपए की सहायता राशि

    कोरोनावायरस महामारी भारत सहित पूरी दुनियाभर में दिनों दिन फैल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए अब तक कई कार कंपनियां सहायता कार्य के लिए आगे आ चुकी हैं। इस सूची में अब बीएमडब्ल्यू ग्रुप  (BMW) भी शामिल हो गया है। कंपनी की ओर से COVID-19 महामारी से बचने के लिए 3 करोड़ रुपये राशि का भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने दिल्ली/एनसीआर और चेन्नई के कई सरकारी और गैर-सरकारी संगठन के साथ साझेदारी भी की है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 20, 2020 11:19 ist
    info icon
    published onApr 20, 2020 11:18 IST
    last updated onApr 20, 2020 11:19 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    कोरोनावायरस महामारी भारत सहित पूरी दुनियाभर में दिनों दिन फैल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए अब तक कई कार कंपनियां सहायता कार्य के लिए आगे आ चुकी हैं। इस सूची में अब बीएमडब्ल्यू ग्रुप  (BMW) भी शामिल हो गया है। कंपनी की ओर से COVID-19 महामारी से बचने के लिए 3 करोड़ रुपये राशि का भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने दिल्ली/एनसीआर और चेन्नई के कई सरकारी और गैर-सरकारी संगठन के साथ साझेदारी भी की है।  

    कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू द्वारा तमिलनाडु में चेंगलपट्टू प्लांट के पास स्थित सरकारी जनरल अस्पताल में मरीजों के लिए एक आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित किया जाएगा। साथ ही कंपनी दिल्ली/एनसीआर और चेन्नई में चिकित्सा सुविधाओं के लिए आईसीयू से जुड़ी महत्वपूर्ण उपकरण सेवाएं भी प्रदान करेगी।

    इसके अलावा बीएमडब्ल्यू ग्रुप उन स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट्स भी प्रदान करेगा जो दिल्ली/एनसीआर और चेन्नई के अस्पतालों में कोरोनावायरस पीड़ितों की सहायता में जुटे हुए हैं। इसके अलावा कंपनी इन दोनों राज्यों में जरूरतमंदों की भोजन आपूर्ति भी करेगी।

    हाल ही में कंपनी ने घोषणा ने थी कि लॉकडाउन के चलते उनके सभी कर्मचारी 'वर्क फ्रॉम होम' करेंगे। लॉकडाउन बढ़ने के कारण कंपनी ने अपने चेन्नई प्लांट में निर्माण कार्य को भी 3 मई तक रोक दिया है। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाएं जैसे सिक्योरिटी, फैसिलिटी मैनेजमेंट और हैल्थ सेंटर संचालित रहेंगी। 

    यह भी पढ़ें : कोरोना संकट : 20 अप्रैल से शुरू नहीं होंगे कार कंपनियों के प्लांट

    कंपनी ने यह भी सूचित किया है कि सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए और जरूरी सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए व्यवसाय इन कार्यों का संचालन जारी रखेगा। भारत में बीएमडब्ल्यू, मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटररैड डीलरशिप के सभी कर्मचारी इन दिनों घर से काम कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी आफ़्टरसेल्स और ब्रेकडाउन सपोर्ट सर्विसेज़ की पेशकश भी कर रही है। वर्तमान में कंपनी के सभी शोरूम बंद हैं और सरकारी निर्देशों के अनुसार ही फिर से खोले जाएंगे।

    यह भी पढ़ें : कोरोनावायरस अपडेट: संकट की इस घड़ी में कुछ राहत देगी ये खबर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है