• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से कारों की सेल्स में गिरावट के ये आंकड़े आपको चौंका देंगे!

    सकंट की इस घड़ी में हर कार मैन्यूफैक्चरर को भारी नुकसान पहुंच रहा है जिससे अप्रैल के महीने में भी उभर पाना बेहद मुश्किल है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 06, 2020 13:11 ist
    info icon
    published onApr 06, 2020 13:01 IST
    last updated onApr 06, 2020 13:11 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    कोरोना महामारी का पूरे देश में आर्थिक प्रभाव भी पड़ रहा है और कार मैन्यूफैक्चरर्स ने सेल्स में गिरावट के आंकड़े बताए हैं जो लगभग 50 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत तक घटे हैं। मार्च 2020 की सेल्स रिपोर्ट में बिक्री के आंकड़े काफी चिंताजनक है जिन्हें हमने मार्च 2019 के आंकड़ों से कंपेयर किया है। नतीजे कुछ इस प्रकार हैं:-

    यूनिट वार रैंक घटते क्रम में

    मैन्यूफैक्चरर

    मार्च 2020

    मार्च 2019

    वृद्धि

    1

    मारुति सुजुकी

    76,240

    1,45,031

    -47%

    2

    हुंडई

    26,300

    44,350

    -41%

    3

    किया मोटर्स

    8,583

    -

    -

    4

    टोयोटा

    7,023

    12,818

    -45%

    5

    टाटा मोटर्स

    5,676

    17,810

    -68%

    6

    होंडा

    3,697

    17,202

    -79%

    7

    फोर्ड

    3,510

    8,271

    -58%

    8

    महिंद्रा

    3,383

    27,637

    -88%

    9

    रेनो

    3,269

    7,127

    -54%

    10

    एमजी

    1,518

    -

    -

    11

    निसान

    826

    2,902

    -72%

    12

    स्कोडा

    451

    1,401

    -68%

    13

    फिएट

    163

    1,521

    -89%

    14

    फोक्सवैगन

    131

    2,751

    -95%

    फोक्सवैगन ने मार्च 2019 में अपनी कारों की 2751 यूनिट बेची थी जिसके कंपेरिज़न में मार्च 2020 में कंपनी के सेल्स आंकड़े महज 131 रहे हैं। ऐसे में कंपनी की सेल्स में 95 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसी तरह महिंद्रा की सेल्स में भी 88 प्रतिशत की गिरावट आई है। मार्च 2019 में कंपनी 27,637 यूनिट बेचने में कामयाब हुई थी जिसके बाद मार्च 2020 में कंपनी केवल 3383 यूनिट ही बेच पाई। 

    यह भी पढ़ें: मार्च 2020 सेल्स रिपोर्ट : हुंडई क्रेटा का दबदबा फिर हुआ कायम, 6,700 से ज्यादा यूनिट बिकीं

    मारुति ने मार्च 2019 में 1.45 लाख यूनिट बेची थी जिसके बाद मार्च 2020 में यह आंकड़ा गिरकर 76,240 ही रह गया। इस लिहाज से भारत की पॉपुलर कारमेकर के सेल्स आंकड़ों में 47 प्रतिशत की गिरावट आई है। यहां केवल हुंडई ही एक ऐसी कार है जिसके सेल्स प्रतिशत में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं हुई है। कंपनी ने मार्च 2019 में अपनी गाड़ियों की 44250 यूनिट बेची थी जिसके बाद 2020 में 26,300 यूनिट आंकड़े प्राप्त हुए हैं। ऐसे में कंपनी की सेल्स में केवल 41 प्रतिशत की गिरावट ही आई है। 

    किया मोटर्स और एमजी ने पिछले साल ही भारतीय बाज़ार में कदम रखा था और इनके द्वारा उतारे गए प्रोडक्टस काफी हिट साबित हो रहे हैं। मार्च 2020 में किया मोटर्स ने 8583 यूनिट बेची थी जबकि कंपनी को फरवरी 2020 में 15,000 युनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए थे। दूसरी तरफ एमजी मोटर्स के सेल्स आंकड़ों में फरवरी के मुकाबले मार्च में ज्यादा इजाफा हुआ है। 

    अब लॉकडाउन ​खुलने और इस महामारी के अंत होने के बाद जिंदगी पटरी पर लौटेगी और कंपनियां भी धीरे-धीरे घाटे से उभरने की कोशिश में जुटेंगी।

    यह भी पढ़ें: मार्च 2020 में ये दस कारें बिकीं सबसे ज्यादा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    3 कमेंट्स
    1
    A
    abhishek sharma
    Apr 6, 2020, 11:48:27 AM

    rest of the world due to corona virus some like that bmw audi merecdes benz will be shut down the production

      जवाब
      Write a Reply
      1
      T
      test
      Apr 5, 2020, 4:16:10 PM

      this is my new comment

        जवाब
        Write a Reply
        1
        T
        test
        Apr 5, 2020, 2:23:51 PM

        thios is my new commwnr

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है