• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर एक्सईः कितनी बेहतर है ऑडी ए4, मर्सिडीज़-सी क्लास और बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ से, आइए जानें

    जगुआर अपनी सबसे सस्ती कार एक्सई को भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है। इसकी कीमत 39.90 लाख रूपए रखी गई है। कार का मुकाबला ऑडी ए4, मर्सिडीज़ सी-क्लास और बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज से है। यहां हमने कुछ खास पैमानों पर जगुआर एक्सई और मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों की तुलना की है। यह जानने के लिए कौन किस पर भारी पड़ती है।

    सुमित
    सुमित
    Published On फरवरी 09, 2016 18:30 ist
    info icon
    published onFeb 09, 2016 18:30 IST
    last updated onFeb 09, 2016 18:30 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    बात शुरू करते हैं पावर स्पेक्स से तो जगुआर एक्सई में 2.0 लीटर का आई4 इंजन लगा है जो 237बीएचपी पावर जनरेट करता है। बाकी प्रतियोगियों में भी करीब करीब इसी क्षमता का इंजन लगा है लेकिन पावर के मामले में एक्सई सभी पर भारी पड़ती है। ऑडी ए4 जहां 174बीएचपी पावर देती है, वहीं बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज और मर्सिडीज़ सी-क्लास क्रमशः 188बीएचपी और168बीएचपी की पावर जनरेट करती हैं, जो एक्सई से कम है।

    टॉर्क के मामले में एक्सई थोड़ी पिछड़ी नज़र आती है। जगुआर जहां 340एनएम का टॉर्क जनरेट करती है, वहीं ऑडी ए4, 380एनएम और बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज और मर्सिडीज़ सी-क्लास का टॉर्क 400एनएम का है।

    बात करें माइलेज की तो जगुआर एक्सई इस मामले में बाकी सभी से कमजोर साबित होती है। एक्सई का माइलेज केवल 10.8 किलोमीटर प्रति लीटर का है, जबकि बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज और मर्सिडीज़ सी-क्लास का माइलेज करीब-करीब दोगुना है।

    इस सेगमेंट में मुकाबला काफी कड़ा है। ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज़ यहां पहले से मौजूद हैं। बाज़ार में इनकी पकड़ भी मजबूत है। एक्सई यहां नई खिलाड़ी जरूर है लेकिन कई नए फीचर्स और दमदार पावर डिलीवरी के दम पर यह कार पुराने खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देने का दम रखती है।

    यह भी पढ़ें :ऑटो एक्सपो में लॉन्च हुई जगुआर एक्सई, कीमत 39.99 लाख रूपए से शुरू

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    जगुआर एक्सई 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है