• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में हुंडई आई20 की टक्कर में सिट्रोएन उतार सकती है अपनी तीसरी कार

    सिट्रोएन ने सी5 एयरक्रॉस एसयूवी के साथ अप्रैल 2021 में भारत के कार बाजार में एंट्री की थी। कंपनी दूसरी कार के रूप में यहां एक सब-4 मीटर एसयूवी उतारेगी। अब कंपनी से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि सिट्रॉइन की भारत में तीसरी कार एक हैचबैक होगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 03, 2021 18:37 ist
    info icon
    published onMay 03, 2021 18:37 IST
    last updated onMay 03, 2021 18:37 IST
    718 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen’s Third Product For India Likely To Be A Hyundai i20-rival

    • इसे 2022 में लॉन्च किया जाएगा।
    • इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    सिट्रोएन ने सी5 एयरक्रॉस एसयूवी के साथ अप्रैल 2021 में भारत के कार बाजार में एंट्री की थी। कंपनी दूसरी कार के रूप में यहां एक सब-4 मीटर एसयूवी उतारेगी। अब कंपनी से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि सिट्रॉइन की भारत में तीसरी कार एक हैचबैक होगी।

    Citroen’s Third Product For India Likely To Be A Hyundai i20-rival

    ये अनुमान तो पहले से ही लगाए जा रहे हैं कि कंपनी भारतीय बाजार में पकड़ मजबूत करने के लिए एसयूवी के बाद हैचबैक कार भी उतारेगी। कंपनी का यह कदम कम बजट में गाड़ी चाहने वाले ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हो सकता है। सिट्रोएन की हैचबैक कार को सी-क्यूब्ड प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। यह कंर्फटेबल होने के साथ-साथ प्रीमियम भी होगी।

    Citroen’s Third Product For India Likely To Be A Hyundai i20-rival

    इस अपकमिंग कार के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी तो अभी तक नहीं मिली है। हालांकि हमारा मानना है कि कंपनी इसमें अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी कार वाला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। इस इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है। सिट्रोएन की इस हैचबैक कार में डीजल इंजन मिलने की संभावनाएं कम हैं।

    Citroen’s Third Product For India Likely To Be A Hyundai i20-rival

    भारत में यह कंपनी की रग्ड और प्रीमियम हैचबैक कार हो सकती है। इसे यहां 2022 में लॉन्च किया जा सकता है, जिसका कंपेरिजन हुंडई आई20, होंडा जैज़, टाटा अल्ट्रोज और मारुति बलेनो/टोयोटा ग्लैंजा से हो सकता है।

    यह भी पढ़ें : सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो जरूर पढ़ें इससे जुड़ी ये पांच बातें

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है