• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी शेवरले स्पिन एमपीवी

    एमपीवी सेगमेंट में शेवरले अपनी नई पेशकश स्पिन को लाने वाली है। इस मल्टी परपज़ व्हीकल (एमपीवी) को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। स्पिन को फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में भी दिखाया गया था। इंडोनेशिया में शेवरले स्पिन पहले ही लॉन्च हो चुकी है। यहां इसके अगले साल तक आने की उम्मीद है।

    सुमित
    सुमित
    Published On अप्रैल 13, 2016 10:34 ist
    info icon
    published onApr 13, 2016 10:34 IST
    last updated onApr 13, 2016 10:34 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    इस सेगमेंट में कंपनी की एंजॉय पहले से ही मौजूद है, जो टैक्सी/कैब सेगेमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। स्पिन का मुकाबला होंडा मोबिलियो, मारुति सुजु़की अर्टिगा और रेनो लॉजी से होगा। स्पिन एक 7 सीटर कार है जिसे जनरल मोटर्स के गामा-2 प्लेटफार्म पर बनाया गया है। बीट भी इसी प्लेटफार्म पर बनी है।

    मेज़रमेंट पर एक नज़र डालें तो शेवरले स्पिन की लंबाई 4,360 एमएम, चौड़ाई 1,735 एमएम और ऊंचाई 1,683 एमएम है। कार का व्हीलबेस 2,620 एमएम का है। इस मामले में स्पिन, मारुति अर्टिगा पर भारी पड़ेगी।

    कंपनी ने अभी तक शेवरले स्पिन के इंजन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। इसके इंटरनेशनल मॉडल में 1.2 और 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर का मल्टीजेट डीज़ल इंजन मौजूद है। अगर भारत की बात करें तो माना जा रहा है कि स्पिन को एंजॉय वाले 1.4 लीटर पेट्रोल और 1.3-लीटर डीज़ल इंजन मिल सकते हैं। पेट्रोल इंजन 99बीएचपी की ताकत और 131एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल इंजन 74 बीएचपी की पावर और 173 एनएम टॉर्क देता है। इन आंकड़ों में थोड़े बहुत बदलाव होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

    अधिक पढ़ें : अगले पांच सालों में 10 नए माॅडल उतारेगी शेवरले

    इमेज सोर्सः कारएंडबाइक

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    शेवरले स्पिन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है