• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई शेवरले क्रूज़ में मिलेगा 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    अमेरिका की कार कंपनी शेवरले ने 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ‘हाइड्रा-मैटिक 9टी50 9-स्पीड’ से पर्दा उठाया है। यह जनरल मोटर्स का पहला 9-स्पीड गियरबॉक्स है। इसे  शेवरले की जल्द आने वाली नई क्रूज़ डीज़ल में दिया जाएगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 08, 2016 14:00 ist
    info icon
    published onDec 08, 2016 14:00 IST
    last updated onDec 08, 2016 14:00 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    अमेरिका की कार कंपनी शेवरले ने 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ‘हाइड्रा-मैटिक 9टी50 9-स्पीड’ से पर्दा उठाया है। यह जनरल मोटर्स का पहला 9-स्पीड गियरबॉक्स है। इसे  शेवरले की जल्द आने वाली नई क्रूज़ डीज़ल में दिया जाएगा।  

    जनरल मोटर्स द्वारा तैयार किए गए इस नए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की खासियत इसका साइज़ में छोटा होना है। 9-स्पीड गियरबॉक्स होने के बावजूद यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के ही बराबर है। इस वजह से बेहतर माइलेज, अच्छी परफॉर्मेंस और ज्यादा पिक-अप मिलता है।

    कंपनी का दावा है कि अच्छी परफॉर्मेंस देने के अलावा यह इस्तेमाल में काफी स्मूद होगा, ग्राहक हर स्पीड पर इसे महसूस भी कर पाएंगे। सिटी और हाइवे दोनों ड्राइविंग में अच्छा माइलेज़ मिलेगा। साल 2017 के अंत से यह नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शेवरले ब्रांड के चार मॉडलों में उपलब्ध होगा।  

    बात करें दूसरी जनरेशन की शेवरले क्रूज़ की तो इसका पेट्रोल वर्जन अमेरिका में पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध है। अमेरिका में इसका डीज़ल वर्जन अगले साल के मध्य तक लॉन्च होगा। भारत को लेकर अटकलें हैं कि यहां नई क्रूज़ को साल 2017 के अंत तक उतारा जा सकता है। यहां इसमें 1.6 लीटर डीज़ल इंजन के साथ 9टी50 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। जबकि पेट्रोल वर्जन में 1.4 लीटर का टर्बो इंजन मिलने की संभावना है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    शेवरले क्रूज पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    c
    c.p.singh
    Dec 25, 2016, 9:45:38 PM

    intresting

      जवाब
      Write a Reply
      1
      c
      c.p.singh
      Dec 25, 2016, 9:44:55 PM

      bound cruze will be my choice

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग सेडान कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है