• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार 4x2 इमेज गैलरीः नए आर्कटिक व्हाइट एक्सटीरियर कलर शेड में देखिए इस धांसू कार के लुक्स

    थार फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट जल्द नए व्हाइट कलर शेड में उपलब्ध होगा

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 15, 2023 11:41 ist
    info icon
    published onMar 15, 2023 11:41 IST
    last updated onMar 15, 2023 11:41 IST
    731 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar White

    महिंद्रा थार भारत की पॉपुलर एसयूवी कारों में से एक है। इस गाड़ी के रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स को हाल ही में लॉन्च किया गया है, यह फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स से बिलकुल अलग नहीं दिखते हैं। रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में फर्क केवल इतना है कि इसमें रियर फेंडर पर बैजिंग नहीं दी गई है। थार के रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में दो नए एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शंस मिलते हैं। 

    कैसा है नया लुक?

    Mahindra Thar White

    थार का आर्कटिक व्हाइट कलर शेड काफी बोल्ड है। यह बंपर, बॉडी क्लैडिंग, ओआरवीएम और रूफ पर दी गई डार्क ग्रे और ब्लैक फिनिशिंग से एकदम मैच हो रहा है। इससे पहले थार (पुराना वर्जन) इसी व्हाइट एक्सटीरियर शेड के साथ मिलती थी।  

    थार में मिलने वाले दूसरे कलर

    Mahindra Thar White

    सामने आई जानकारियों के अनुसार, यह कलर ऑप्शन जल्द थार के 4-डब्ल्यूडी वेरिएंट्स के साथ भी मिलेगा। अनुमान है कि आर्कटिक व्हाइट कलर ऑप्शन को केवल फोर-व्हील-ड्राइव थार के टॉप वेरिएंट एलएक्स के साथ ही दिया जा सकता है। वहीं, ब्लेज़िंग ब्रॉन्ज़ कलर ऑप्शन इस गाड़ी के केवल रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स के साथ ही मिलता है, जबकि 4x4 वेरिएंट्स के साथ रेड रेज, एक्वा मरीन, डीप ग्रे और नापोली ब्लैक जैसे कलर ऑप्शंस दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार 4x2 इमेज गैलरीः नए आर्कटिक व्हाइट एक्सटीरियर कलर शेड में कैसी दिखती है ये कार, जानिए यहां

    फीचर व इंजन

    Mahindra Thar White

    इस एसयूवी कार में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, हिल डिसेंट कंट्रोल और ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। थार के रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में कम पावरफुल 1.5-लीटर डीजल इंजन (118 पीएस) और 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150 पीएस) का विकल्प मिलता है।

    थार प्राइस

    Mahindra Thar White

    भारत में थार के रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत 9.99 लाख रुपए से शुरू होती है जो 13.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। जबकि, फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की प्राइस 13.59 लाख रुपए से 16.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है