• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज Vs जगुआर एक्सजेेएल: जानें किसकी परफॉर्मेंस है बेहतर

    जगुआर एक्सजे50 एलडब्ल्यूबी में बीएमडब्ल्यू 730एलडी की तुलना में ज्यादा पावरफुल इंजन मिलता है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On फरवरी 12, 2019 19:48 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2019 19:24 IST
    last updated onFeb 12, 2019 19:48 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    लिमोजिन कारों को अपने बेहतरीन कम्फर्ट, लक्जरी फीचर और बड़े आकार के लिए जाना जाता है। यदि आप भी एक लिमोजिन कार खरीदना चाहते है तो बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज या जगुआर एक्सजेेएल आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। लेकिन दोनों में से कौन सी कार आपके लिए एक बेहतर विकल्प है, यह पता लगाने के लिए हमने यहां दोनों कारों के परफॉर्मेंस की तुलना की है। तो क्या रहे नतीजें, जानेंगे यहां 

    आइए एक नज़र डालें दोनों कारों के इंजन स्पेसिफिकेशन पर: -


     

    बीएमडब्ल्यू 730एलडी

    जगुआर एक्सजे50 एलडब्ल्यूबी

    इंजन

    3.0-लीटर 6-सिलेंडर डीज़ल

    3.0-लीटर वी6 डीज़ल

    पावर

    265पीएस

    306पीएस 

    टॉर्क 

    620एनएम

    689एनएम 

    ट्रांसमिशन

    8-स्पीड एटी

    8-स्पीड एटी

    परफॉर्मेंस की तुलना 

    BMW 730Ld

    एक्सेलरेशन और रोल-ऑन टेस्ट

     

    0-100 किमी/घंटा

    क्वाटर मिल (400 मीटर)

    20-80 किमी/घंटा

    बीएमडब्ल्यू 730एलडी

    6.35 सेकंड

    14.54 सेकंड@155.24 किमी/घंटा

    4.14 सेकंड

    जगुआर एक्सजे50 एलडब्ल्यूबी

    6.64 सेकंड

    15.06 सेकंड@145.49 किमी/घंटा

    4.23 सेकंड

    Jaguar XJ50

    परफॉर्मेंस के लिहाज़ से बीएमडब्ल्यू 730एलडी तीनों मोर्चो पर जगुआर से आगे हैं। हालांकि परफॉर्मेंस में यह अंतर इतना अधिक नहीं है। परफॉर्मेंस में इस अंतर की वजह जगुआर एक्सजेेएल का ज्यादा कर्ब-वेट हो सकता है। इसका भार 1931 किग्रा है, वहीं बीएमडब्ल्यू 730एलडी का भार 1870 किग्रा है।   

    ब्रेक टेस्ट

     

    100-0 किमी/घंटा

    80-0 किमी/घंटा

    बीएमडब्ल्यू 730एलडी

    37.76 मीटर

    24.02 मीटर 

    जगुआर एक्सजे50 एलडब्ल्यूबी

    41.08 मीटर

    24.42 मीटर


    BMW 730Ld

    कार के एक्सेलरेशन टेस्ट की तरह ब्रेक टेस्ट में भी बीएमडब्ल्यू जगुआर से आगे है। कार का स्टॉपिंग डिस्टेंस भी कार के भार पर भी निर्भर करता है, जिसके चलते जगुआर एक्सजे 50 एलडब्ल्यूबी का स्टॉपिंग डिस्टेंस बीएमडब्ल्यू 730 एलडी से ज्यादा है।

    माइलेज टेस्ट

     

    सिटी

    हाईवे

    बीएमडब्ल्यू 730एलडी

    8.57 किमी/लीटर

    16.03 किमी/लीटर

    जगुआर एक्सजे50 एलडब्ल्यूबी

    9.38 किमी/लीटर

    15.55 किमी/लीटर

    Jaguar XJ50

    माइलेज के लिहाज़ से जगुआर एक्सजे50 का सिटी माइलेज बीएमडब्ल्यू 730एलडी की तुलना में 0.81 किमी/लीटर ज्यादा है। हालांकि हाईवे पर बीएमडब्ल्यू 730एलडी का माइलेज एक्सजे50 से ज्यादा रहा। 

    इसके अलावा हमने तीन अलग-अलग ड्राइविंग पैटर्न पर दोनों कारों की रनिंग कॉस्ट की गणना की है। ध्यान दें, यह गणना औसतन 1000 किमी/महीना रनिंग और डीज़ल की कीमत 70 रुपए/लीटर को ध्यान में रख की गई है।

    सिटी:हाईवे

    बीएमडब्ल्यू 730एलडी 

    जगुआर एक्सजे50 एलडब्ल्यूबी

    (25:75)

    5316.5 रुपए 

    5241.6 रुपए 

    (50:50)

     6267.1 रुपए 

    5981.5 रुपए 

    (75:25)  7217.7 रुपए 6722.1 रुपए

    1000 किलोमीटर/महीना रनिंग के हिसाब से दोनों कारों की रनिंग कॉस्ट का अंतर अधिक नहीं है। ऐसे में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए बीएमडब्ल्यू 730एलडी खरीदने पर आपके खर्च में कोई बड़ा अंतर नहीं आएगा।

    BMW 730Ld

    निष्कर्ष:

    बीएमडब्ल्यू 730एलडी परफॉर्मेंस के लिहाज़ से जगुआर एक्सजे50 एलडब्ल्यूबी से आगे है। हालांकि माइलेज और रनिंग कॉस्ट के लिहाज़ से बीएमडब्ल्यू 730एलडी जगुआर एक्सजे50 से पीछे है, लेकिन दोनों कारों में इसका अंतर बहुत कम है।  

    यदि आप एक नई लिमोजिन खरीदना चाहते है तो हम आपको दोनों की परफॉर्मेंस पर ध्यान देने के बजाए, दोनों कारों में मिलने वाले कम्फर्ट फीचर को तवज्जु देने की सलाह देंगे।

    Jaguar XJ50

    हालांकि फिर भी कार की परफॉर्मेंस आपके लिए मायने रखती है तो हम आपको बीएमडब्ल्यू 730एलडी लेने का सुझाव देंगे। 

    यह भी पढ़ें: लैम्बॉर्गिनी हुराकेन ईवो लॉन्च, कीमत 3.73 करोड़ रूपए

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है