• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बेंटले फ्लाइंग स्पर वी8 एस ब्लैक एडिशन से उठा पर्दा

    ब्लैक एडिशन के डिजायन और केबिन में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अगस्त 01, 2017 16:08 ist
    info icon
    published onAug 01, 2017 16:07 IST
    last updated onAug 01, 2017 16:08 IST
    40 Views
    • Write a कमेंट

    लग्ज़री कारों के लिए दुनियाभर में मशहूर बेंटले ने फ्लाइंग स्पर वी8 एस ब्लैक एडिशन से पर्दा उठाया है। ब्लैक एडिशन को फ्लाइंग स्पर वी8 एस पर तैयार किया गया है। इसके डिजायन और केबिन में कई कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं। इसकी कीमत रेग्यूलर मॉडल से ज्यादा होगी।

    शुरूआत करते हैं डिजायन से... ब्लैक एडिशन के हैडलैंप्स और टेललैंप्स पर ब्लैक बेज़ल और डार्क ट्रीटमेंट दिया गया है। विंडो, रेडिएटर, डोर हैंडल और हैडलाइट वाशर कैप पर ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। ब्लैक थीम को बरकरार रखने के लिए इस में 21 इंच के 7-स्पॉक ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इस में ब्लैक और रेड ब्रेक क्लिपर्स का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा 21 इंच के 5-स्पॉक अलॉय व्हील का विकल्प भी रखा गया है।

    केबिन में पियानो ब्लैक फिनिशिंग और थ्री-स्पॉक स्पोर्ट प्लस स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। केबिन में स्पोर्टी अहसास लाने के लिए इसकी सीटों पर रेड स्ट्रिप्स दी गई है। कंपनी के अनुसार केबिन में दूसरे कलर का विकल्प भी रखा गया है।

    अब बात करते हैं इसके इंजन की, ब्लैक एडिशन में रेग्यूलर मॉडल वाला 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो वी8 इंजन लगा है, जो 528 पीएस की पावर और 680 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 306 किलोमीटर प्रति घंटा है, 100 की रफ्तार पाने में इसे 4.9 सेकंड का समय लगता है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    बेंटले फ्लाइंग स्पर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है