• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बेंटले बेंटेएगा हाइब्रिड से उठा पर्दा

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे साल के बीच में लॉन्च किया जाएगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मार्च 08, 2018 11:23 ist
    info icon
    published onMar 07, 2018 17:10 IST
    last updated onMar 08, 2018 11:23 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Bentley Bentayga Hybrid

    बेंटले ने जिनेवा मोटर शो-2018 में बेंटेएगा हाइब्रिड से पर्दा उठाया है। बेंटेएगा हाइब्रिड पहली लग्ज़री एसयूवी है जो इलेक्ट्रिक अवतार में आई है। इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में साल के बीच में उतारा जाएगा।

    Bentley Bentayga Hybrid

    बेंटले बेंटेएगा हाइब्रिड में 3.0 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन, एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक रेंज में यह 50 किमी का सफर तय कर सकती है। यह ऑल-व्हील-ड्राइव एसयूवी है। इस में चार ड्राइविंग मोड स्पोर्ट, बेंटले, कंफर्ट और कस्टम दिए गए हैं। बैटरी मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए इस में तीन ई मोड ईवी ड्राइव, हाइब्रिड और होल्ड दिए गए हैं।

    Bentley Bentayga Hybrid

    बेंटले बेंटेएगा के फ्रंट डोर और टेलगेट पर हाइब्रिड बैजिंग दी गई है, जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाती है। राइडिंग के लिए इस में कॉपर फिनिशिंग वाले व्हील दिए गए हैं। डोर सिल पर भी हाइब्रिड बैजिंग देखी जा सकता है।

    Bentley Bentayga Hybrid

    अब चलते हैं केबिन की तरफ... डैशबोर्ड का डिजायन मौजूदा बेंटेएगा से मिलता-जुलता है। इंफोटेंमेंट सिस्टम और ड्राइवर इंफोर्मेशन डिस्प्ले को मॉडिफाई किया गया है। इस में एक डिस्प्ले लगी है, जो ड्राइव मोड और तापमान समेत कई काम की जानकारी देती है।

    Bentley Bentayga Hybrid

    कंपनी का कहना है कि डोमेस्टिक हाउसहोल्ड सॉकेट से चार्ज करने पर यह 7.5 घंटे में 100 फीसदी चार्ज होगी, वहीं इंडस्ट्रीयल कनेक्शन से चार्ज करने पर यह 2.5 घंटे पहले चार्ज हो जाएगी।

    Bentley Bentayga Hybrid

    बेंटेएगा हाइब्रिड की कीमत का कंपनी ने अभी खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के अनुसार इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में साल के बीच में लॉन्च किया जाएगा। बेंटेएगा हाइब्रिड भारत में आएगी या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    बेंटले बेंटायगा 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है