• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नवंबर में मारुति की एरीना कारों पर पाएं 50,000 रुपये तक के फायदे

    ऑल्टो के10 पर इस महीने अधिकतम 50,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। एस-प्रेसो पर 49,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। स्विफ्ट और डिजायर के सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई ऑफर्स उपलब्ध नहीं हैं। यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स नवंबर के अंत तक ही मान्य हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    published on नवंबर 04, 2022 18:03 ist
    info icon
    published onNov 04, 2022 18:03 IST
    last updated onNov 04, 2022 18:03 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    इन मॉडल्स के सीएनजी वेरिएंट्स पर भी डिस्काउंट उपलब्ध है।

    • ऑल्टो के10 पर इस महीने अधिकतम 50,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • एस-प्रेसो पर 49,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

    • स्विफ्ट और डिजायर के सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई ऑफर्स उपलब्ध नहीं हैं।

    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स नवंबर के अंत तक ही मान्य हैं।

    मारुति अपने लाइनअप की कारों पर नवंबर में डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। हमनें मारुति की नेक्सा कारों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स को अलग से कवर किया है और अब हम कंपनी के एरीना मॉडल्स पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स आपके लिए लेकर आए हैं। यह ऑफर्स अर्टिगा और ब्रेजा को छोड़कर मारुति के बाकी सभी मॉडल्स पर मिल रहे हैं।

    यहां देखें मारुति की एरीना कारों पर मिल रहे मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :-

    ऑल्टो 800

    Maruti Suzuki Alto 800 

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

      34,000 रुपये तक 

    • ऑल्टो 800 के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है। इस गाड़ी पर 15,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

    • इस हैचबैक कार के स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट पर केवल 5,000 रुपये का नकद डिस्काउंट ही मिल रहा है।

    • सीएनजी वेरिएंट्स को छोड़कर ऑल्टो 800 कार के बाकी सभी वेरिएंट्स पर 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • भारत में मारुति ऑल्टो 800 की कीमत 3.39 लाख रुपये से 5.03 लाख रुपये के बीच है।

    ऑल्टो के10

    Maruti Suzuki Alto K10

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

      30,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

    15,000  रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      5,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

      50,000 रुपये तक 

    • ऑल्टो के10 कार के एंट्री लेवल वेरिएंट पर अधिकतम 50,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। 

    • इस गाड़ी के एलएक्सआई वेरिएंट पर 30,000 रुपये, वीएक्सआई वेरिएंट पर 25,000 रुपये, वीएक्सआई+ और सभी सीएनजी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • इस हैचबैक कार के एएमटी वेरिएंट्स पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं रखा गया है।

    • इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    • सीएनजी वेरिएंट को छोड़कर इस गाड़ी के बाकी सभी वेरिएंट्स पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • भारत में ऑल्टो के 10 की प्राइस 3.99 लाख रुपये से 5.83 लाख रुपये के बीच है। 

    एस-प्रेसो 

    Maruti S-Presso

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

      30,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

      15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

      49,000 रुपये तक 

    • एस-प्रेसो के टॉप मैनुअल वीएक्सआई और वीएक्सआई+ वेरिएंट पर 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि स्टैंडर्ड, एलएक्सआई और सीएनजी वेरिएंट्स पर केवल 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट ही दिया जा रहा है। इस गाड़ी के एएमटी वेरिएंट्स पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • इस कार के सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। 

    • इस हैचबैक कार के एएमटी वेरिएंट्स पर इस महीने केवल 19,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • नवंबर में इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट्स को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स पर 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है।

    • मारुति एस-प्रेसो की प्राइस 4.25 लाख रुपये से 6.10 लाख रुपये के बीच है। 

    वैगनआर 

    Maruti Wagon R

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

      20,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

      15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      5,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

      40,000 रुपये तक 

    • वैगनआर के 1.2-लीटर मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि 1-लीटर मैनुअल एलएक्सआई और वीएक्सआई वेरिएंट्स पर केवल 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट ही  मिल रहा है। इस गाड़ी के ऑटोमेटिक वेरिएंट्स पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • वैगन आर कार के सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।  

    • सीएनजी वेरिएंट को छोड़कर इस गाड़ी के बाकी सभी वेरिएंट्स के साथ 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • वैगनआर की प्राइस 5.47 लाख रुपये से 7.20 लाख रुपये के बीच है। 

    सेलेरियो 

    Maruti Celerio

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

      25,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

      15,000  रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      4,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

      44,000 रुपये तक 

    • सेलेरियो कार के बेस मैनुअल वेरिएंट एल और सीएनजी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि इस गाड़ी के वी, ज़ेड और ज़ेड+ वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है। नवंबर में इस गाड़ी के मैनुअल वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है।

    • इस हैचबैक कार के सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, जबकि इसके बाकी सभी वेरिएंट्स पर 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

    • सेलेरियो कार के सभी वेरिएंट्स के साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

    • इस गाड़ी के एएमटी वेरिएंट्स पर नवंबर में 19,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • भारत में सेलेरियो कार की प्राइस 5.25 लाख रुपये से 7 लाख रुपये के बीच है। 

    स्विफ्ट 

    Maruti Swift

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

      15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

      15,000  रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      5,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

      35,000 रुपये तक 

    • स्विफ्ट कार के एएमटी वेरिएंट्स के साथ सबसे ज्यादा 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि इस गाड़ी के मैनुअल वेरिएंट्स के साथ केवल 8,000 रुपये का नकद डिस्काउंट ही मिल रहा है।

    • इस हैचबैक कार के सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

    • इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट्स पर नवंबर में कोई डिस्काउंट ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं।

    • स्विफ्ट कार के साथ 25,400 रुपये की स्पेशल एडिशन किट भी खरीदी जा सकती है, यह किट 20,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स के साथ उपलब्ध है।

    • भारत में स्विफ्ट कार की प्राइस 5.92 लाख रुपये से 8.85 लाख रुपये के बीच है।

    डिजायर 

    Maruti Dzire

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

    10,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    25,000 रुपये तक 

    • मारुति डिजायर कार के केवल एएमटी वेरिएंट्स के साथ 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।

    • इस गाड़ी के एएमटी और मैनुअल दोनों वेरिएंट्स के साथ 10,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है।

    • इस कार पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। 

    • डिजायर सेडान के सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई डिस्काउंट ऑफर्स नहीं रखे गए हैं।

    • भारत में डिजायर कार की प्राइस 6.24 लाख रुपये से 9.18 लाख रुपये के बीच है। 

    मारुति ईको

    Maruti Eeco

    ऑफर्स 

    राशि 

    एक्सचेंज ऑफर 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    13,000 रुपये तक 

    • मारुति ईको कार पर केवल 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ही मिल रहा है।

    • इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई डिस्काउंट ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं।

    • भारत में मारुति ईको कार की प्राइस 4.63 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये के बीच है। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं। 

    नोटः यह ऑफर्स राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में डिस्काउंट ऑफर की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी मारुति एरीना  डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।

    यह भी पढ़ें : नवंबर में मारुति के नेक्सा मॉडल्स पर पाएं 43,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Eeco पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग मिनीवैन कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है