• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ई-ट्रॉन की भारत में बुकिंग शुरू,5 लाख रुपये देकर बुक करा सकते हैं ये लग्जरी इलेक्ट्रिक कार

    इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2 वेरिएंट ई-ट्रॉन 50 और ई-ट्रॉन 55 में पेश किया जाएगा। ये कार स्पोर्ट्स बैक और एसयूवी बॉडी स्टाइल में आएगी।

    भानु
    भानु
    Published On जून 29, 2021 17:39 ist
    info icon
    published onJun 29, 2021 17:39 IST
    last updated onJun 29, 2021 17:39 IST
    692 Views
    • Write a कमेंट

    • एक वेरिएंट ई-ट्रॉन 55 में पेश की जा सकती है ऑडी की ये इलेक्ट्रिक कार
    • 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल,पावर्ड टेलगेट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे इसमें
    • 95 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया जा सकता है इसमें जो देगा 484 किलोमीटर की रेंज
    • 150 केडब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकेगा इसे
    • 1.10 करोड़ रुपये से लेकर 1.20 करोड़ रुपये तक रखी जा सकती है इसकी प्राइस

    ऑडी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-ट्रॉन को 22 जुलाई के दिन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसकी डीलरशिप्स के जरिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 5 लाख्वा रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करा सकते हैं।

    इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 1 वेरिएंट  ई-ट्रॉन 55 में पेश किया जा सकता है।  ये कार स्पोर्ट्स बैक और एसयूवी बॉडी स्टाइल में आएगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर में  पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट,एंबिएंट लाइटिंग, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 20 इंच अलॉय व्हील और पावर टेलगेट जैसे फीचर भी मिलेंगे।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें रियर व्यू कैमरा, आठ एयरबैग और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए जाएंगे।

    ऑडी ई-ट्रॉन 55 में 95केडब्ल्यूएच बैटरी पैक मिलेगा। इसमें लगी मोटर 360 पीएस की पावर और 561 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी। वहीं बूस्ट में यह 408 पीएस की पावर और 664 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी। इसमें ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप भी मिलेगा। ई-ट्रोन 55 की डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज  441 किलोमीटर बताई गई है।

    इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 11केडब्ल्यू के एसी होम चार्जर के जरिए 8.5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकेगा। ये कार 150 केडब्ल्यू के डीसी फास्ट चार्जर से भी चार्ज हो जाएगी।

    भारत में ऑडी ई-ट्रॉन की प्राइस 1.10 करोड़ रुपये से लेकर 1.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन जगुआर आई-पेस और मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी से होगा।

    यह भी पढ़ें:कारों में ड्यूल फ्रंट एयरबैग देने की डेडलाइन 31 दिसंबर तक बढ़ी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    ऑडी ई-ट्रॉन पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on ऑडी ई-ट्रॉन

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है