• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द अपडेट होगा एप्पल कारप्ले

    कारप्ले की इस नई अपडेट को सितम्बर 2019 में लॉन्च किया जाएगा  

    निखिल
    निखिल
    Published On जून 10, 2019 16:02 ist
    info icon
    published onJun 10, 2019 16:00 IST
    last updated onJun 10, 2019 16:02 IST
    504 Views
    • Write a कमेंट

    2019 एप्पल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान एप्पल ने 'कारप्ले' को अब तक के सबसे बड़े अपडेट के साथ उतारने की घोषणा की है। इसे आईओएस 13 के साथ सितम्बर 2019 में पेश किया जाएगा। पिछले महीने गूगल ने भी एंड्रॉयड ऑटो को अपडेट किया था। 

    इन नए बदलावों के साथ आएगा एप्पल कारप्ले:-

    • कंपनी ने एप्पल कारप्ले के डैशबोर्ड को अपडेट किया है। यह एक बार में एक से ज्यादा एप दिखा सकता हैं। 

    • नई होम स्क्रीन में राउंड कार्नर, नया टेबल व्यू और रीडिज़ाइन स्टेटस बार दिया गया हैं।
    • म्यूजिक एप को भी रीडिज़ाइन किया गया है। इसमें गाने सर्च करना अब पहले से आसान होगा। साथ ही, यह अब एल्बम आर्ट भी दिखाएगा।
    • नए अपडेट के साथ, एप्पल मैप अब होम स्क्रीन पर भी दिखाई देगा। इसी के साथ कई अन्य एप भी एक्सेस की जा सकेंगी। इसके अलावा, एप्पल मैप भी चौराहों का अधिक विस्तृत दृश्य दिखाएगा। 

    • एप्पल वॉइस असिस्टेंट 'सिरी' अब स्क्रीन का केवल एक हिस्सा लेगी। जिसके चलते अब सिरी का उपयोग करते हुए भी एप्पल मैप्स जैसी अन्य एप्लीकेशन पर नज़र रखी जा सकेगी। अब तक, सिरी का उपयोग करते समय पूरी स्क्रीन कवर हो जाती थी। ऐसे में अन्य एप्लीकेशन का उपयोग कर पाना संभव नहीं हो पाता है। इसके अलावा, वर्तमान में सिरी को शुरू करने के लिए वॉयस कमांड बटन पर टैप करना पड़ता है, लेकिन नए अपडेट के बाद आईफ़ोन की तरह 'हे सिरी’ वॉइस कमांड द्वारा इसे शुरू किया जा सकेगा। 
    • एप्पल ने गूगल के एंड्रॉयड ऑटो में दिए गए डार्क यूजर इंटरफेस (यूआई) की तरह इसमें भी 'लाइट मोड' दिया है। 

    • वर्तमान में, आईफ़ोन पर कोई एप खोलने पर यह कारप्ले स्क्रीन पर मिरर हो जाती है। लेकिन, नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा। आप कारप्ले और आईफ़ोन पर एक ही समय में दो अलग एप इस्तमाल कर सकेंगे।  
    • कैलेंडर एप को भी अपडेट किया जाएगा। ताकि यह यूजर को दिनचर्या का क्विक रिव्यू दे सकें। 
    • नए अपडेट के साथ कारप्ले में भी आईफोन की तरह 'डू नॉट डिस्टर्ब वाईल ड्राइविंग' मोड मिलेगा। इसके द्वारा नोटिफिकेशन को म्यूट किया जा सकेगा। 
    • अपडेटेड कारप्ले विभिन्न स्क्रीन साइज और आकार को सपोर्ट करेगा, इनमें गोल आकार की स्क्रीन भी शामिल हैं। इसके अलावा, यह दूसरी स्क्रीन जैसे - क्लस्टर स्क्रीन (एमआईडी) या हैड-अप-डिस्प्ले आदि पर भी जानकारी प्रदर्शित करेगा। 

    यह भी पढ़ें: अब टाटा हैरियर में भी मिलेगा एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी फीचर

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है