• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज एएमजी ई63 से उठा पर्दा

    मर्सिडीज़-बेंज ने एएमजी ई63 से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट ई63 4मैटिक प्लस और ई63एस 4मैटिक प्लस की जानकारी दी है। इसे दुनिया के सामने 16 नवम्बर को लोस एंजल्स मोटर शो में पेश किया जाएगा।

    tdk
    tdk
    Published On अक्टूबर 27, 2016 17:00 ist
    info icon
    published onOct 27, 2016 17:00 IST
    last updated onOct 27, 2016 17:00 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज ने एएमजी ई63 से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट ई63 4मैटिक प्लस और ई63एस 4मैटिक प्लस की जानकारी दी है। इसे दुनिया के सामने 16 नवम्बर को लोस एंजल्स मोटर शो में पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह मार्च 2017 में लॉन्च होगी। भारत में इसे साल 2018 के शुरूआत में उतारने की संभावना है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एम5 से होगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों वेरिएंट में 4.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो दो तरह की पावर ट्यून देगा। ई63 वेरिएंट में यह इंजन 571 पीएस की पावर और 750 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं ई63एस में इसकी पावर 612 पीएस और टॉर्क 850 एनएम होगा। इंजन 9-स्पीड ‘स्पीडशिफ्ट’ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। इन में 4मैटिक ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा मिलेगी। दोनों कारों की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में ई63 को 3.5 सेकंड का समय लगेगा, जबकि ई63एस यह रफ्तार 3.4 सेकंड में पा लेगी। माइलेज बढ़ाने के लिए इन में एएमजी का सिलेन्डर डिएक्टीवेशन सिस्टम इस्तेमाल किया गया है।

    ई63एस में एएमजी ‘डायनामिक स्लेक्ट’ डाइव मोड मिलेंगे, इन में कंफर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट प्लस, इंडिविजुअल और रेस मोड शामिल है।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    मर्सिडीज ई-क्लास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है