एसयूवी हमेशा की तरह भारतीय खरीदारों की पहली पसंद रही है। इसके शानदार लुक, ज्यादा स्पेस और दमदार पावर के सभी दीवाने हैं। साल 2015 में भी हम बड़ी संख्या में हुंडई क्रेटा, मारुति एस क्रॉस, महिंद्रा टीयूवी 300, बीएमडब्ल्यू X5M, X6M जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी, क्रॉसओवर, फुल साइज एसयूवी को देख चुके है और कई अभी लॉन्च होनी बाकी हैं। इसी लाइनप में हम लाए हैं आपके लिए जल्द होने वाली ऐसी 5 एसयूवी की लिस्ट, जिनका सभी कार प्रेमियों की बेसब्री से इंतजार है। तो देर किस बात की, चलते हैं आगे।