• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू के इंजन से इस उड़ने वाली फ्लाइंग कार के बारे में जानिए ये 5 खास बातें

    लिन विजन की इस एयरकार में मात्र 1.6 लीटर कैपेसिटी वाला इंजन दिया है जो 140 बीएचपी की पावर देता है। इसे तैयार करने वाली कंपनी का दावा है कि ये कार 1000 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है और इसे हर घंटे करीब 18 लीटर फ्यूल की आवश्यकता होगी। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 05, 2021 12:56 ist
    info icon
    published onJul 05, 2021 12:56 IST
    last updated onJul 05, 2021 12:56 IST
    639 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में यूट्यूब पर एक उड़ने वाली कार का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है। ये वीडियो स्लोवाकिया की कंपनी लिन विजन द्वारा शेयर किया गया है और ये उड़ने वाली कार भी इसी कंपनी तैयार की है। ये कार वाकई में बहुत खास है और इस फ्लाइंग कार से जुड़ी 5 प्रमुख बातें हम यहां आपसे शेयर कर रहे हैं। 

    1) इसमें लगा है 1.6-लीटर बीएमडब्ल्यू इंजन

    जो चीज उड़ सकती है उसे उड़ने के लिए काफी ज्यादा पावर की जरूरत पड़ती है और उसके लिए एक बड़े इंजन की भी दरकार होती है। मगर

    2) 300 मीटर तक चलने के बाद भर लेती है उड़ान

    पावरफुल इंजन से लैस एक बोइंग 737 को टेक ऑफ के लिए 3 किलोमीटर के रनवे की जरूरत पड़ती है। मगर इस एयरकार को इस काम के लिए महज 300 मीटर का ही खुला एरिया चाहिए। टेकऑफ से पहले ये 200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलती है और हवा में ये 190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकती है। ये सब इंजीनियरिंग का कमाल है जिसके तहत इसका वजन 1100 किलो से भी कम रह गया। 

    3) 142 बार सफलतापूर्वक लैंडिंग कर चुकी है ये 

    इस कार में सबसे बड़ी समस्या यही है कि टेक ऑफ के बाद इसे वापस लैंड कराना उतना आसान नहीं है। हालांकि इस एयरकार की 142 बार सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई जा चुकी है और हाल ही में इस फ्लाइंग कार ने स्लोवाकिया के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट नित्रा और ब्रतीस्लावा के बीच भी उड़ान भरी थी। 

    इस कार को 8,200 फीट की उंचाई पर 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ाया गया है और हवा में ही इसकी स्टेबिलिटी और कुछ अन्य मोर्चों पर परीक्षण किया गया। 

    4) तीन मिनट में किसी एयरक्राफ्ट में तब्दील हो जाती है ये 

    उड़ान भरने के लिए इस कार को विंग्स फैलाने एवं टेल सेक्शन को एक्सटेंड करने की जरूरत पड़ती है और ये काम तीन मिनट में हो जाता है। कार के विंग्स ऊपर की ओर मुड़े होते हैं और ये व्हीकल की साइड में लग जाते हैं। जब बटन दबाया जाता है तो पिछला विंग बाहर की ओर फैल जाता है, और जब ये एयरकार जमीन पर होती है तो पिछला विंग पीछे की ओर हट जाता है। 

    5) कंपनी तैयार करेगी इसका पावरफुल वर्जन

    अभी इस फ्लाइंग कार में दिया गया इंजन 140 पीएस की पावर दे रहा है। लिन विजन इस कार में अब ज्यादा पावरफुल इंजन देने की प्लानिंग कर रही है जो 300 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कंपनी इस बार भी इंजन बीएमडब्ल्यू से लेगी की नहीं। हालांकि इतना जरूर है कि पावरफुल इंजन के रहते ये हवा में और भी तेजी से उड़ान भरेगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    M
    martin winlow
    Jul 4, 2021, 4:01:05 PM

    Anything that flies requires massive power to develop thrust... What, like a bumblebee you mean...?

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है