• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा आईपीएल 2023ः इसबार टियागो इलेक्ट्रिक बढ़ाएगी इस टूर्नामेंट की शान

    टाटा आईपीएल का 2023 एडिशन शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी है और अब टाटा की टियागो ईवी आईपीएल की ऑफिशियल पार्टनर बन चुकी है। हालांकि ये काफी चौंकाने वाली बात है क्योंकि इससे पहले टाटा अपनी एसयूवी कारों को ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनाती आ रही थी।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 30, 2023 17:10 ist
    info icon
    published onMar 30, 2023 17:10 IST
    last updated onMar 30, 2023 17:10 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago EV IPL

    टाटा आईपीएल का 2023 एडिशन शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी है और अब टाटा की टियागो ईवी आईपीएल की ऑफिशियल पार्टनर बन चुकी है। हालांकि ये काफी चौंकाने वाली बात है क्योंकि इससे पहले टाटा अपनी एसयूवी कारों को ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनाती आ रही थी। 

    इससे पहले कौन कौनसी टाटा की कारें हुई हैं फीचर

    टाटा ने आईपीएल की स्पॉन्सरशिप 2018 में शुरू की थी जिसके बाद कंपनी 2022 में इसकी टाइटल स्पॉन्सर बनी।  बाउंड्री लाइन पर जो कार सबसे पहले डिस्प्ले हुई वो टाटा नेक्सन थी। हैरियर 2019 में, अल्ट्रोज 2020 में और सफारी 2021 में इस टूर्नामेंट में डिस्प्ले की गई। 2022 आईपीएल में कंपनी ने पंच माइक्रो एसयूवी को डिस्प्ले किया था और कुछ मैचों में कंपनी ने काजीरंगा एडिशन को भी शोकेस किया था।

    Tata Safari Red Dark WPL

    इस दौरान कंपनी ने दर्शकों के लिए कुछ बेहद रोचक कॉन्टेस्ट भी आयोजित किए, जिसमें उन्हें स्पॉन्सर कार या ऑक्शन डील जीतने का भी मौका दिया गया। साथ ही हाल ही में आयोजित हुई वुमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सफारी रेड डार्क एडिशन को ऑफिशियल पार्टनर बनाया गया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरू की सोफी डिवाइन को टाटा डल्यूपीएल 2023 के सफारी सुपर स्ट्राइकर के तौर पर नवाजा गया।

    यह भी पढ़ेंः टाटा सफारी को भारत में पूरे हुए 25 साल, जानिए अब तक कितनी बदली ये कार

    आईपीएल 2023 में टाटा टियागो ईवी को ही क्यों चुना गया?

    स्पेशल एडिशन को छोड़कर टाटा का नया मॉडल टियागो ईवी इसबार आईपीएल के दौरान कंपनी का मुख्य चेहरा रहेगी।

    Tata Tiago EV

    बता दें कि टाटा टियागो ईवी 4 वेरिएंट्सः एक्सई, एक्सटी, एक्सजेड प्लस और एक्सजेड प्लस लग्जरी में उपलब्ध है। टाटा टियागो ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शंस: 19.2 किलोवाट आवर और 24 किलोवाट आवर दिए गए हैं। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर इन बैटरी पैक्स के साथ क्रमशः 61पीएस/104एनएम और 75 पीएस/114 एनएम का आउटपुट देती है। यह इलेक्ट्रिक कार 19.2 किलोवाट आवर बैटरी पैक के साथ 250 किलोमीटर की रेंज तय करती है, जबकि 24 किलोवाट आवर बैटरी पैक के साथ 315 किलोमीटर तक की रेंज देती है। टाटा टियागो ईवी की कीमत 8.69 लाख रुपये से लेकर 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढ़ेंः टाटा सफारी रेड डार्क एडिशन में क्या मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    और कौनसे कारमेकर्स आईपीएल 2023 में आएंगे नजर

    हाल ही में महिंद्रा ने 4 आईपीएल टीमों को अपना एसयूवी पार्टनर बनाया है जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल है। इस कोलेबोरेशन का मकसद दर्शकों और फैंस के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रमोशनल एक्टिविटी करना है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है