• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के साइज स्पेसिफिकेशन से उठा पर्दा, टाटा सफारी से भी बड़ी होगी ये एसयूवी कार

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का ओनर मैनुअल लीक हो गया जिसकेे जरिए इस कार के डायमेंशन,कुछ फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी हाथ लगी है। इस एसयूवी को 27 जून क दिन लॉन्च किया जाएगा।   

    भानु
    भानु
    Published On जून 13, 2022 17:40 ist
    info icon
    published onJun 13, 2022 16:15 IST
    last updated onJun 13, 2022 17:40 IST
    722 Views
    • Write a कमेंट

    mahindra scorpio N

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का ओनर मैनुअल लीक हो गया जिसकेे जरिए इस कार के डायमेंशन,कुछ फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी हाथ लगी है। इस एसयूवी को 27 जून क दिन लॉन्च किया जाएगा। 

    Mahindra Scorpio N Exterior Detailed In 15 Pictures

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन डायमेंशन

    डायमेंशन

    स्कॉर्पियो एन

    स्कॉर्पियो क्लासिक

    एक्सयूवी700

    सफारी

    फॉर्च्यूनर

    लंबाई

    4662 मिलीमीटर

    4456 मिलीमीटर

    4695 मिलीमीटर

    4661 मिलीमीटर

    4795 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1917 मिलीमीटर

    1820 मिलीमीटर

    1890 मिलीमीटर

    1894 मिलीमीटर

    1855 मिलीमीटर

    उंचाई

    1870 मिलीमीटर

    1995 मिलीमीटर

    1755 मिलीमीटर

    1786 मिलीमीटर

    1835 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2750 मिलीमीटर

    2680 मिलीमीटर

    2750 मिलीमीटर

    2741 मिलीमीटर

    2745 मिलीमीटर

    नई स्कॉर्पियो एन अपने मौजूदा मॉडल से ज्यादा बड़ी कार साबित होगी जिसे कंपनी अब स्कॉर्पियो क्लासिक नाम से बेचेगी। एक्सयूवी700 के मुकाबले ये नई एसयूवी 33 मिलीमीटर कम लंबी होगी मगर ये एक्सयूवी700 से ज्यादा चौड़ी और उंची कार साबित होगी। इसके अलावा नई टाटा सफारी के मुकाबले स्कॉर्पियो एन ज्यादा बड़ी होगी।

    2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फीचर्स 

    लीक हुए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार नई स्कॉर्पियो एन में दिए जाने वाले फीचर्स कुछ इस प्रकार से हैं:

    • क्रूज कंट्रोल
    • स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल
    • एसओएस कॉलिंग
    • वायरलेस चार्जिंग
    • फ्रंट-रो यूएसबी चार्जर, सेकंड-रो यूएसबी टाइप-सी चार्जर, थर्ड-रो 12 वोल्ट सॉकेट
    • रेगुलर डे/नाइट आईआरवीएम
    • 360 व्यू कैमरा
    • ऑटोमैटिक इंजन स्टार्ट-स्टॉप
    • डाउन हिल असिस्ट
    • ट्रैक्शन कंट्रोल स्विच
    • ड्राइव मोड
    • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
    • रियर ब्लोअर स्पीड कंट्रोल के साथ डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
    • एलेक्सा वॉयस कमांड
    • टायर फिल असिस्ट 
    • 4डब्ल्यूडी मोड
    • इलेक्ट्रिक सनरूफ
    • सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    Mahindra Scorpio N

    पिछली बार सामने आई इंफॉर्मेशन और स्पाय शॉट्स के मुताबिक नई स्कॉर्पियो में 8 इंच टचस्क्रीन,महिंद्रा के एड्रीनोएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम,12 स्पीकर्स के साथ सोनी साउंड सिस्टम,मल्टीपल एयरबैग और एलईडी लाइटिंग का फीचर दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन vs महिंद्रा स्कॉर्पियो : एक्सटीरियर कम्पेरिज़न

    2022 स्कॉर्पियो-एन में दो इंजन ऑप्शन: 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल दिए जाएंगे। इस गाड़ी में लगा डीजल इंजन लोअर वेरिएंट में 130 पीएस और टॉप वेरिएंट में 160 पीएस की पावर जनरेट करेगा। नई जनरेशन की महिंद्रा स्कॉर्पियो में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (170 पीएस) सभी वेरिएंट्स के साथ स्टैंडर्ड मिलेगा। यह इंजन ऑफ-रोडर थार से 20 पीएस और एक्सयूवी 700 से 30 पीएस ज्यादा पावर जनरेट करेगा। इसमें डीजल इंजन (160 पीएस) और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जाएंगे। महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 4x4 ड्राइवट्रेन का भी ऑप्शन मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन Vs थार : जानिए दोनों कारों के बीच क्या है पांच समानताएं

    नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की प्राइस 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा हैरियर,सफारी,हुंडई क्रेटा/अल्कजार और टोयोटा फॉर्च्यूनर के कुछ अफोर्डेबल वेरिएंट्स से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    T
    tenzin ugyen
    Jun 13, 2022, 11:24:11 PM

    ???Nice aweasum new scorpios n current scopio bs6 too,but from my side I would like waiting new scorpio-n getaway pick up,will launch market soon to Bhutan, we bhutanese customers can choose,tq.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है