• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट Vs मारुति स्विफ्ट Vs हुंडई ग्रैंड आई10, जानें कौन सी कार रहेगी बेहतर

    फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट के डिजायन, फीचर और इंजन में कई अहम बदलाव नज़र आएंगे

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मार्च 15, 2019 12:21 ist
    info icon
    published onMar 15, 2019 12:21 IST
    last updated onMar 15, 2019 12:21 IST
    40 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड फीगो का फेसलिफ्ट अवतार आज यानी 15 मार्च 2019 को लॉन्च होगा। इसके डिजायन, फीचर और इंजन में कई अहम बदलाव नज़र आएंगे। इसका मुकाबला मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 से होगा। यहां हमने कई मोर्चों पर 2019 फीगो की तुलना मुकाबले में मौजूद कारों से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां

    कद काठी:

     

    2019 फोर्ड फीगो

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट

    हुंडई ग्रैंड आई-10

    लंबाई

    3941 मिलीमीटर

    3840 मिलीमीटर

    3765 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1704 मिलीमीटर

    1735 मिलीमीटर

    1660 मिलीमीटर

    उंचाई

    1525 मिलीमीटर

    1530 मिलीमीटर

    1520 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2490 मिलीमीटर

    2450 मिलीमीटर

    2425 मिलीमीटर

    • सबसे लंबी: फोर्ड फीगो
    • सबसे चौड़ी: मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    • सबसे ऊंची: मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    • सबसे लंबा व्हीलबेस: फोर्ड फीगो

    फीगो इस सेगमेंट की सबसे लंबी कार है। इसका व्हीलबेस भी काफी बड़ा है। हालांकि, चौड़ाई और ऊंचाई के मामले में यहां स्विफ्ट टॉप पर आती है। कद-काठी में हुंडई ग्रैंड आई10 सबसे छोटी है।  

    इंजन और परफॉर्मेंस

    तीनों कारों में पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प मिलता है। फीगो दो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जबकि स्विफ्ट और ग्रैंड आई10 एक पेट्रोल इंजन में मौजूद है। तीनों कारों के पेट्रोल वर्जन में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। डीज़ल वेरिएंट में स्विफ्ट इकलौती कार है, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक का विकल्प रखा गया है। बाकी दोनों कारों में केवल मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    पेट्रोल

     

    2019 फोर्ड फीगो

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट

    हुंडई ग्रैंड आई-10

    इंजन

    1.2 लीटर/1.5 लीटर

    1.2 लीटर

    1.2 लीटर

    पावर

    96 पीएस/123 पीएस

    83 पीएस

    83 पीएस

    टॉर्क

    120 एनएम/150 एनएम

    113 एनएम

    113 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    5-स्पीड एमटी/एमएमटी

    5-स्पीड /4-स्पीड एमटी

    माइलेज

    20.4/16.3 किमी प्रति लीटर

    22 किमी प्रति लीटर

    19.8/17.5 किमी प्रति लीटर

    • सबसे पावरफुल: फोर्ड फीगो
    • सबसे ज्यादा टार्क : फोर्ड फीगो
    • सबसे ज्यादा माइलेज: मारुति सुजुकि स्विफ्ट

    तीनों कारों की इंजन क्षमता बराबर है, मगर फीगो का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ज्यादा पावर और ज्यादा टॉर्क देता है। स्विफ्ट और ग्रैंड आई10 की पावर और टॉर्क बराबर है। माइलेज के मामले में स्विफ्ट सबसे ऊपर है, इसके बाद फीगो और ग्रैंड आई10 का नंबर आता है।

    डीज़ल

     

    2019 फोर्ड फीगो

    मारुति स्विफ्ट

    हुुंडई ग्रैंड आई 10

    इंजन

    1.5-लीटर

    1.3-लीटर

    1.2-लीटर

    पावर

    100 पीएस

    75 पीएस

    75 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    190 एनएम

    190 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

    5-स्पीड मैनुअल/ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

    माइलेज

    25.5 किमी प्रति लीटर

    28.4 किमी प्रति लीटर

    25 किमी प्रति लीटर

    • सबसे पावरफुल: फोर्ड फीगो
    • सबसे ज्यादा टॉर्क: फोर्ड फीगो
    • सबसे ज्यादा माइलेज: मारुति सुजुकी स्विफ्ट

    Maruti Swift
    फीचर

    सेफ्टी: तीनों कारें ड्यूल फ्रंट एयरबैग से लैस हैं। इनमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन स्टैंडर्ड दिया जा रहा है। फीगो और स्विफ्ट में रियर पार्किंग सेंसर भी स्टैंडर्ड दिए गए हैं। ग्रैंड आई 10 में यह फीचर केवल टॉप वेरिएंट में ही दिया जाता है। फीगो इकलौती कार है जिस में साइड और सर्टेन एयरबैग मिलेगा। मगर, ये फीचर कार के टॉप वेरिएंट टाइटेनियम ब्लू में ही दिया जाएगा। स्विफ्ट में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसा फीचर स्टैंडर्ड दिया गया है।


    इंफोटेनमेंट: तीनों कारों के टॉप वेरिएंट में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। केवल स्विफ्ट और ग्रैंड आई10 में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी मिलती है। फीगो में नेविगेशन और ब्लूटूथ फंक्शन दिए गए हैं।

    कंफर्ट: तीनों कारें इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर, पुश बटन स्टार्ट, पावर स्टीयरिंग, ऑल पावर विंडो, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एडजस्टेबल फ्रंट और रियर हैडरेस्ट और मैनुअल डे/नाइट इनसाइड रियरव्यू मिरर जैसे फीचर से लैस हैं। स्विफ्ट में फीगो की तरह ऑटो हैडलैंप भी आते हैं, मगर इस में रेन सेंसिंग वाइपर का फीचर नहीं मिलेगा। मारुति स्विफ्ट में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप दिए गए हैं। सेगमेंट में स्विफ्ट पहली कार है जिस में यह फीचर दिया गया।


     

    निष्कर्ष: यहां 2019 फोर्ड फीगो ने बाजी मारी है। इस में सबसे ज्यादा फीचर और सबसे ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है। अब देखना ये है कि कंपनी इसे कीमत रेंज में उतारती है।

    कीमत

     

    2019 फोर्ड फीगो

    मारुति स्विफ्ट

    हुंडई ग्रैंड आई10

    कीमत (एक्स-शोरूम,दिल्ली)

    4.99 लाख से 7.99 लाख रुपए (संभावित)

    4.99 लाख से 8.84 लाख रुपए

    4.97 लाख से 7.62 लाख रुपए

    यह भी पढें : फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट के फीचर से जुड़ी जानकारियां आईं सामने

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    फोर्ड फिगो पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    kapil mukhija
    Jun 19, 2019, 8:05:13 AM

    Such a good car

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on फोर्ड फिगो

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है