• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा जैज़ के फीचर से जुड़ी जानकारियां आईं सामने

    नई जैज़ को 19 जुलाई 2018 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 11, 2018 16:34 ist
    info icon
    published onJul 11, 2018 16:34 IST
    last updated onJul 11, 2018 16:34 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Jazz

    होंडा इन दिनों नई जैज़ पर काम कर रही है। हाल ही में नई जैज़ के फीचर से जुड़ी जानकारियां लीक हुईं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 19 जुलाई 2018 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी बलेनो और हुंडई एलीट आई20 से होगा।

    लीक हुई जानकारी के अनुसार नई जैज़ में कई अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं जो इसे पहले से ज्यादा बेहतर बनाते हैं। सबसे खास बात ये है कि नई जैज़ की वेरिएंट लिस्ट से बेस वेरिएंट ई को हटा दिया गया है। नई जैज़ में एस एंट्री-लेवल वेरिएंट होगा।

    वेरिएंट

      पेट्रोल डीज़ल
    एस ... हां
    वी हां (एमटी और सीवीटी) हां
    वीएक्स हां (एमटी और सीवीटी) हां

    हाइलाइटर

    • होंडा ने बेस वेरिएंट ई को बंद कर दिया है, चर्चाएं हैं कि अमेज़ की बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने ऐसा किया है।
    • नई जैज़ का एंट्री-लेवल वेरिएंट एस होगा। एस वेरिएंट में पेट्रोल इंजन नहीं मिलेगा, यह केवल केवल डीज़ल इंजन में आयेगा।
    • होंडा ने नई जैज़ के टॉप वेरिएंट वीएक्स में सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प शामिल किया है। मौजूदा जैज़ में सीवीटी गियरबॉक्स का अभाव है।

    नए फीचर

    • लीक हुई जानकारी के अनुसार नई जैज़ में डब्ल्यूआर-वी की तरह नया सेंट्रल कंसोल, आर्म रेस्ट के साथ आयेगा। यह फीचर पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध जैज़ में दिया गया था।

    Honda Jazz

    • स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और रियर पार्किंग सेंसर को स्टैंडर्ड रखा जायेगा।
    • 2018 जैज़ में होंडा का नया डिजिपैड 2.0 7-इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। यह सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है। अपडेट जैज़ में स्टीयरिंग व्हील पर वॉइस कमांड बटन भी दिया जा सकता है।

    Honda Amaze

    • नई जैज़ में पैसिव की-लैस एंट्री के साथ पुश-बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी आयेगा, इस फीचर का मौजूदा जैज़ में अभाव है। यह फीचर वी वेरिएंट से मिलेगा।
    • नई जैज़ में वोल्वो कारों जैसे टेल लैंप्स दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट वीएक्स में रियर विंडस्क्रीन तक फैले हुए टेल लैंप्स मिलेंगे। यही टेल लैंप्स आस्ट्रेलिया में उपलब्ध जैज़ में भी दिये गए हैं।

    Honda Jazz

    • नई जैज़ में मैजिक सीटें नहीं आयेंगी।

    Honda Jazz

    नई जैज़ में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन आयेंगे। मौजूदा जैज़ के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर और डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का आई-डीटेक इंजन लगा है। पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है, जबकि डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : एक अगस्त से महंगी होंगी होंडा की कारें

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा जैज़ पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है